- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अब घर पर ही बनाए बाजार...
लाइफ स्टाइल
अब घर पर ही बनाए बाजार जैसा 'सैसमे चिकेन'...जाने सीक्रेट रेसिपी
Subhi
24 Sept 2021 12:02 PM IST

x
सामग्री :
1 कप चिकेन पीसेज़, 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 टेबलस्पून तेल, 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर, 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, जरा सी चीनी, 1 टेबलस्पून टमैटो केचअप, 1 टीस्पून विनेगर, 1 टीस्पून सोय सॉस
विधि :
एक बोल में चिकने पीसेज़ लें। इसमें कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, आधे तिल और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं। कड़ाही में तेल डालें। चिकेन पीसेज़ को सुनहरा होने तक तल लें।
अब फिर कड़ाही रखें। इसमें सोय सॉस, टमैटो केचअप, विनेगर और चीनी डाकर चलाएं। कॉर्नफ्लोर में पानी घोलकर मिलाएं और इस मिश्रण को भी सोय सॉस में डालें। अब ग्लॉसी हो जाने पर चिकेन पीसेज़ डालें। ऊपर से तिल और गरम मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story





