- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए शेविंग क्रीम को...

x
जानिए फेस पर फोम बनाने के चार तरीके
1. शेविंग बाउल/मग और शेविंग ब्रश से
ये शेविंग क्रीम से झाग बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इस तरीके को अपनाकर सबसे अच्छा फोम बनाया जा सकता है। इस शेव को बनाने में भी सिर्फ मटर के दाने जितनी शेविंग क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 15 सेकेंड का ही वक्त लगता है।
शेविंग बाउल/शेविंग ब्रश की मदद से फोम बनाने का अपना तरीका है। शेविंग से करीब 10 मिनट पर बाउल में गर्म पानी भरकर शेविंग ब्रश को भिगो दें। बेस्ट रिजल्ट के लिए शेविंग बाउल हमेशा सेरामिक, कांच या फिर मेटल का ही खरीदें।
इसके बाद अतिरिक्त पानी को बाउल से गिरा दें। मटर या बादाम जितनी शेविंग क्रीम को बाउल में डालकर ब्रश से घुमाना शुरू करें। जैसे-जैसे आप ब्रश घुमाएंगे थोड़ी सी देर में फोम बनना शुरू हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा 15 सेकेंड का वक्त लगेगा।
इसके बाद आप अपनी जरुरत के हिसाब से ब्रश से फोम को अपनी दाढ़ी पर लगा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि पानी कुछ कम है तो पानी की मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है। इसके अलावा ब्रश को एक ही दिशा में घुमाएं। विपरीत दिशा में घुमाने से झाग नहीं बनेगा।
2. शेविंग क्रीम को सीधे चेहरे पर लगाकर
अगर आप किसी बिजनेस ट्रिप पर हैं या फिर आपके पास सिर्फ शेविंग क्रीम और ब्रश है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप शेविंग बाउल के बिना भी परफेक्ट शेव पा सकते हैं।
सबसे पहले शेविंग ब्रश को गर्म पानी के मग में भिगोकर रख दें। एक बार ब्रश के बाल मुलायम होने के बाद चेहरे पर थोड़ी सी शेविंग क्रीम लगाएं। इसके बाद शेविंग ब्रश से क्रीम को गोल-गोल चेहरे पर ही घुमाना शुरू करें।
इससे थोड़ी ही देर में चेहरे पर फोम बनना शुरू हो जाएगा। अगर जरुरत महसूस हो तो चेहरे पर शेविंग ब्रश की मदद से और पानी लगाया जा सकता है। अगर आप कुछ टाइम बचाना चाहते हैं तो इस टेक्निक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. हथेली पर फोम बनाएं
फोम बनाने की ये तरीका पहले और दूसरे तरीका का संयुक्त रूप भी कहा जा सकता है। इस तरीके को अपनाने के लिए जरूरी है कि ब्रश को पहले ही गर्म पानी में भिगोकर रखा जा चुका हो।
इस तरीके में थोड़ी से शेविंग क्रीम को हथेली पर लेकर गर्म पानी में भीगे ब्रश को हथेली पर गोलाई में घुमाया जाता है। थोड़ी ही देर में हथेली पर फोम बनना शुरू हो जाता है। अगर पानी की कमी महसूस हो तो ब्रश की टिप को पानी में डुबोकर दोबारा घुमाना शुरू किया जा सकता है। थोड़ी ही देर में दोनों हाथ शेविंग क्रीम से भर जाते हैं। हाथों में बने झाग को सीधे गालों पर लगाया जाता है।
इस प्रक्रिया में चूंकि दोनों हाथों में फोम लगा होता है इसलिए शेविंग से पहले एक हाथ को धोना पड़ता है। आप हाथ के चिकने होने के बाद भी स्किन को स्ट्रेच कर सकते हैं। लेकिन इस प्रकिया में फोम आपके दोनों हाथों में लग जाता है।
4. हाथों से फोम दाढ़ी पर लगाना
अगर आपके पास शेविंग ब्रश या क्रीम नहीं है तब ऐसी सूरत में आप इस टेक्निक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले बताई गई तकनीकी की तरह ही आपको शेविंग क्रीम के इस्तेमाल से पहले चेहरे को तैयार करना होगा।
सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोकर तैयार कर लें। फिर थोड़ी सी शेविंग क्रीम को हथेली पर ले लें। फोम बनाने के लिए दोनों हाथों को आपस में रगड़ें। ये बिल्कुल साबुन से अपने हाथों को धोने जैसा है। लेकिन यहां साबुन की जगह शेविंग क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। हाथों को बिल्कुल न धोएं। जब पर्याप्त फोम बन जाए तक इसे चेहरे पर लगा लें।
जाहिर सी बात है कि फोम बनाने का ये तरीका सबसे ज्यादा असुविधाजनक है क्योंकि इस तरीके में दोनों हाथों में शेविंग क्रीम का फोम लग जाता है। और आप शेविंग से पहले रेजर को पकड़ने के लिए अपने हाथों को धोना पड़ता है। इससे बाकी का फोम बेकार चला जाता है। लेकिन ये तकनीकी
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story