लाइफ स्टाइल

जानिए आटा गूंथने का सही तरीका, जिसकी मदद से आपके लिए रोटियां बनाना काफी आसान हो जाएगा.

Tara Tandi
11 Jun 2022 2:54 PM IST
जानिए आटा गूंथने का सही तरीका, जिसकी मदद से आपके लिए रोटियां बनाना काफी आसान हो जाएगा.
x
आमतौर पर ज्यादातर महिलाओं को कुकिंग का एक्सपर्ट माना जाता है. वहीं कुछ महिलाओं की कुकिंग काफी वीक भी होती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आमतौर पर ज्यादातर महिलाओं को कुकिंग का एक्सपर्ट माना जाता है. वहीं कुछ महिलाओं की कुकिंग काफी वीक भी होती है. लेकिन जब बात कुकिंग की आए, तो आटा गूंथना और परफेक्ट रोटियां बनाना किचन का सबसे मुश्किल काम होता है. ऐसे में अगर आप पहली बार रोटी बनाना सीख रही हैं, तो आटा गूंथने (Kneading dough) के सही तरीके को फॉलो करके नर्म और फूली रोटियां आसानी से बनायी जा सकती हैं.

दरअसल जिन महिलाओं को कुकिंग अच्छे से नहीं आती है, उनके लिए रोटी बनाना किसी चैलेंजिंग टास्क से कम नहीं होता है. हालांकि सही तरह से आटा गूंथ कर आप इस काम को आसान बना सकती हैं. जी हां, परफेक्ट रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथने पर फोकस करना ज्यादा जरूरी होता है. तो आइए जानते हैं आटा गूंथने का सही तरीका, जिसकी मदद से आपके लिए रोटियां बनाना काफी आसान हो जाएगा.
सही बर्तन का करें चुनाव
अच्छी तरह से आटा गूंथने के लिए सही बर्तन चुनना आवश्यक होता है. ऐसे में थोड़ा आटा गूंथने के लिए आप किसी गोल बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं आटा अगर ज्यादा है और आपको इसे काफी देर तक गूंथना पड़ सकता है, तो इसके लिए किसी सपाट परात का उपयोग करना बेहतर रहता है.
गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
आटा गूंथने के लिए अमूमन ताजे पानी का ही यूज किया जाता है. मगर, ऐसे में पानी कम रहने से आटा काफी टाइट हो जाता है. तो पानी की मात्रा ज्यादा होने से आटा गीला हो जाता है और रोटियां भी अच्छी नहीं बन पाती है. इसलिए आटा गूंथने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल सबसे बेस्ट होता है. इससे रोटियां मुलायम और फ्लफी बनती हैं.
गीले आटे को सही करने का उपाय
कई बार आटा गूंथते समय ज्यादा पानी डालने से आटा गीला हो जाता है और बर्तन में चिपकने लगता है. ऐसे में कुछ लोग ऊपर से सूखा आटा एड कर देते हैं. मगर, इससे आटे में गांठ पड़ जाती है और रोटियां प्लेन नहीं बनती है. इसलिए आटे में पानी की मात्रा ज्यादा होने पर इसमें हल्का का तेल मिक्स करना बेहतर रहता है.
समय पर दें ध्यान
सही तरह से आटे को गूंथने के लिए समय पर ध्यान देना ना भूलें. बता दें कि आमतौर पर आटे को कम से कम 10 मिनट तक गूंथना चाहिए. इससे आटा अच्छी तरह से मिक्स हो जाता है. साथ ही रोटियां भी नर्म और फूली बनने लगती हैं
Next Story