लाइफ स्टाइल

जाने फलों को खाने का सही तरीका और समय,

Kajal Dubey
16 Feb 2024 12:51 PM GMT
जाने फलों को खाने का सही तरीका और समय,
x
फलों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सभी को दिन में एक से दो सीजनल फल जरूर खाने चाहिए। इनमें कई ऐसे विटामिन्स मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनकी हमारे शरीर को रोजाना जरूरत होती है और इनसे शरीर बीमारियों से भी बचा रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं फलों को भी खाने का समय होता है |
आयुर्वेदिक में खानपान का एक तरीका होता है, जिसे फॉलो करके आप लंबे समय तक स्वस्थ बने रह सकते हैं। पहले के जमाने में लोगों के स्वस्थ बने रहने के पीछे ये एक बहुत बड़ी वजह थी कि उनके सोने-जागने से लेकर खाने-पीने तक के नियम सेट होते थे। बदलते वक्त के साथ इन आदतों में बदलाव होते गए और आज जिस तरह की लाइफ हम जी रहे हैं, वो सबसे बड़ी वजह है मोटापे, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी आम होती बीमारियों की।
सेहतमंद बने रहने के लिए सब्जियों और फलों का सेवन बहुत जरूरी है, लेकिन शरीर को इनका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके, इसके लिए उन्हें सही समय पर और सही तरीके से खाने के बारे में पता होना चाहिए।
- आयुर्वेद की मानें तो, शाम या रात के समय फल खाने से कफ की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई बार ये सही तरीके से पचता भी नहीं, जिस वजह से इसका पोषण शरीर को सही तरीके से नहीं मिल पाता।
- फलों को साबुत खाना इसका जूस पीने के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार फलों को चबाकर खाने से इसमें मौजूद फाइबर सीधे शरीर तक पहुंचता है।
- खाने के साथ फलों को खाने की गलती बिल्कुल न करें। ये बिल्कुल भी सही तरीका नहीं। इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। शरीर में सूजन के साथ अपच की प्रॉब्लम हो सकती है।
- फलों को दूध या दही के साथ मिक्स करके न खाएं।
Next Story