लाइफ स्टाइल

जानें केला खाने का सही तरीका और समय

Rani Sahu
14 Sep 2022 4:15 PM GMT
जानें केला खाने का सही तरीका और समय
x
सुबह के नाश्ते में केला शामिल करना अच्छा है लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले के साथ ड्राई फ्रूट्स, सेब और अन्य फलों का भी सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में अम्लीय पदार्थों की मात्रा में कमी आ सके। केले में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
सुबह खाली पेट केला खाने से भूख मर जाती है। जो शरीर के लिए अच्छा नहीं है। अधिकांश लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं, जबकि ऐसा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में केले खाने से बीमार हो सकते हैं। रात में केले खाने से खांसी की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफास्ट के बाद केले का सेवन करना चाह‍िए। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है। बशर्ते आप ब्रेकफास्ट कर चुके हों।
अगर आप शरीर को ताकतवर और मजबूत बनाना चाहते हैं। तो रोजाना दो केले का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और ताकत मिलती है। रोजाना आप सुबह व्यायाम करके खाली पेट नाश्ते में दो केले और दूध का सेवन करें। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और इससे शरीर ताकतवर बन सकता है।
सुबह व्यायाम करने के बाद खाली पेट केला खाने का सबसे सही समय होता है। इससे शरीर को पूरे फायदे मिलते हैं जबकि रात को केला खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story