लाइफ स्टाइल

जानिए दही तड़का बनाने की रेसिपी

Tara Tandi
11 July 2022 9:07 AM GMT
जानिए दही तड़का बनाने की रेसिपी
x
दही एक डेयरी फूड आइटम है जोकि प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दही एक डेयरी फूड आइटम है जोकि प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए दही का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। आमतौर पर दही को लोग सीधे तौर पर या छाछ, लस्सी और रायता बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने दही तड़का का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही तड़का बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। दही खाने से आपके पेट को ठंडक प्रदान होती है जिससे गर्मियों में आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से बचाव मिलता है। इसलिए दही तड़का टेस्टी होने से साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इसको आप लंच में केवल 10 मिनट में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं दही तड़का बनाने की रेसिपी-

दही तड़का बनाने की सामग्री-
-तेल 1 चम्मच
-जीरा आधा चम्मच
-प्याज 1 बड़ा स्लाइस में कटा हुआ
-हरी मिर्च 3-4 कटी हुई
-दही 250 ग्राम
-धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
-हल्दी एक चौथाई छोटा चम्मच
-नमक स्वादानुसार
-कसूरी मेथी एक चौथाई छोटा चम्मच
-फीकी बूंदी आधी कटोरी
-गरम मसाला पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
दही तड़का बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें जीरा डालें और तड़काएं।
इसके बाद आप इसमें कटी प्याज डालें और 2-3 मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें मिर्च डालें और कुछ देर भून लें।
इसके बाद आप इसमें दही डालें और करीब 5-6 मिनट तक पका लें।
फिर आप इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें और चलाते हुए पका लें।
इसके बाद आप इसमें फीकी बूंदी, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी दही तड़का बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मागर्म चावल, रोटी या ब्रेड के साथ सर्व करें।
Next Story