- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गाजर-मटर का पुलाव घर...

सामग्री चावल - 2 कप (2 घंटे भिगोकर रखे हुए) गाजर - 1 कप मटर - 1 कप घी - 2 चम्मच जीरा - 1 चम्मच अदरक - 1 छोटा पीस प्याज - 1 मध्यम आकार का लहसुन - 5 कलियां उड़द दाल वडियां - 2 चम्मच (दरदरी पीसी हुई) नमक स्वादानुसार धनिया पाउडर - …
सामग्री
चावल - 2 कप (2 घंटे भिगोकर रखे हुए)
गाजर - 1 कप
मटर - 1 कप
घी - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक - 1 छोटा पीस
प्याज - 1 मध्यम आकार का
लहसुन - 5 कलियां
उड़द दाल वडियां - 2 चम्मच (दरदरी पीसी हुई)
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक पैन में घी या तेल को गरम करें और इसमें प्याैज, जीरा डालें।
- जब जीरा भुन जाए तो इसमें अदरक, लहसुन को कूटकर डालें और भूरा होने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें भिगोए हुए चावल, गाजर, मटर, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और अन्य सामग्री को डालकर पकाएं।
- सब्जियों के साथ चावल को पकाते वक्त ध्यान रहे कि इसे ढके नहीं।
- अगर आपको ऐसा लगे कि सब्जियां और चावल जल रहे हैं तो इसमें एक या दो चम्मच पानी डाल दें।
- जब सब्जियां और चावल आधे पके से दिखने लगे तो इसमें 3 कप पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं।
- इसे धीमी आंच पर पकाने के बाद 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। तैयार है गाजर-मटर पुलाव।
