- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए फ्राइड मोदक...

x
सोर्स: news 24
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी का महोत्सव शुरू हो चुका है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फ्राइड मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मोदक गणपति की प्रिय मिठाई में से एक है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर फ्राइड के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई इस मिठाई का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं फ्राइड बनाने की रेसिपी-
फ्राइड मोदक बनाने की सामग्री-
-गेहूं का आटा
-तेल
-नमक
-गुड़ पाउडर
-पानी
-सफेद तिल
-सूखा नारियल
-जायफल
-इलायची पाउडर
-पानी
फ्राइड मोदक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक और तेल डालें।
फिर आप आवश्यकतानुसार पानी की मदद से चिकना और सख्त आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप इस आटे को ढककर करीब 20 से 30 मिनट तक रख दें।
फिर आप इसकी स्टफिंग के लिए एक कढ़ाई में गुड़ पाउडर, कद्दूकस किया नारियल, तिल, इलायची पाउडर और जायफल डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को चलाते हुए नरम होने तक पका लें। अगर आप ताजे नारियल का इस्तेमाल में पानी न डालें।
फिर आप इस मिक्चर को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
इसके बाद आप गुंथे आटे की छोटी लोईयां बनाकर रोल करते हुए साफ गेंद बना लें।
फिर आप इसको सूखे आटे से हल्का सा डस्ट करके करीब पतला बेल लें।
इसके बाद आप इस बॉल में करीब 2 से 3 बड़े चम्मच तैयार फिलिंग डालें।
फिर आप इसके किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाकर अच्छी तरह से पिंच करके बंद कर दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें।
फिर आप इसमें तैयार मोदक डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपके स्वादिष्ट फ्राइड मोदक बनकर तैयार हो चुके हैं।
सोर्स: news 24
Next Story





