- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए आप भी चॉकलेट फज...
![जानिए आप भी चॉकलेट फज कुकीज़ की रेसिपी जानिए आप भी चॉकलेट फज कुकीज़ की रेसिपी](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/12/16/882490--.webp)
x
क्रिसमिस का त्योहार बस आने ही वाला है। इस दौरान हर कोई केक, कुकीज़ आदि मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई देते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्रिसमिस का त्योहार बस आने ही वाला है। इस दौरान हर कोई केक, कुकीज़ आदि मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई देते हैं। ऐसे में आप भी घर पर कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए चॉकलेट फज कुकीज़ की रेसिपी लेकर आए है। यह खाने में टेस्टी होने से बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका
सामग्री:
मक्खन- 360 ग्राम
ब्राउन शुगर- 620 ग्राम
चॉकलेट- 400 ग्राम
चॉकलेट चिप्स- 1300 ग्राम
अंडे- 6
आटा- 450 ग्राम
कोको पाउडर- 100 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 5 ग्राम
विधि:
1. सबसे पहले एक बाउल में आटा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर मिलाकर छान लें।
2. एक अलग बाउल में अंडे और चीनी कोअच्छे से फेंटे।
3. पिघले हुए मक्खन और चॉकलेट को मिलाकर अलग रख दें।
4. अब अंडे वाले मिश्रण को चॉकलेट में मिलाएं।
5.इसमें आटा, चॉकलेट चिप्स डालकर 20 मिनट तक फ्रिज में रखें।
6. ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट करें।
7. बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगाकर इसपर बैटर डालें औऱ हल्की उगंलियों से अपनी मनपसंद शेप दें।
8. 12 से 15 मिनट तक कुकीज़ को बेक करें।
9. अब इसे ओवन से निकालकर ठंडा करके सर्व करें।
10. लीजिए आपकी चॉकलेट फज कुकीज़ बनकर तैयार है।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story