लाइफ स्टाइल

जानिए दही शिमला बनाने की रेसिपी

Bharti Sahu
29 April 2025 4:43 PM IST
जानिए दही शिमला बनाने की रेसिपी
x
दही शिमला

Dahi Shimla Recipe: गर्मी के मौसम में दही से बनी रेसिपी का सेवन अक्सर किया जाता है. अगर आप भी कुछ रिच फ्लेवर की रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो आप दही शिमला को आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा होता है कि लोगों को लगेगा की आपने रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया है. तो आइए जानते हैं दही शिमला की रेसिपी को बनाने के तरीके के बारे में.

दही शिमला बनाने के लिए सामग्री
प्याज- 2
अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
शिमला मिर्च- 2
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल
हरा धनिया
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
दही शिमला बनाने की रेसिपी
दही शिमला बनाने के लिए शिमला मिर्च को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. आप 1 प्याज को भी छोटे टुकड़ों में काट लें और बचे हुए प्याज को बारीक काट लें.
ताजी दही को अच्छे से फेंट लें. इस अलग रख दें.
अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें आप जीरा को डाल दें. अब बारीक कटा प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को डालकर भुने. अब इसमें आप प्याज के टुकड़ों और शिमला मिर्च को फ्राई होने के लिए डाल दें.
अब इसमें आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और हल्दी को डालकर अच्छे से फ्राई करें. अब इसमें आप दही को डाल दें और लगातार इसे चलाते रहें. इस तब तक चलाएं जब तक ये तेल न छोड़ दे.
अब इसके ऊपर आप गरम मसाला डाल दें और इसे भी मिक्स कर दें. अब इसके ऊपर हरा धनिया को भी डाल दें.


Next Story