लाइफ स्टाइल

जानिए सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी को बनाने की विधि

Tara Tandi
17 July 2022 9:21 AM GMT
जानिए सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी को बनाने की विधि
x
सावन के महीने में सोमवार का व्रत बहुत सारी महिलाएं रहती हैं। इस व्रत में कई सारी चीजों को खाने की मनाही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन के महीने में सोमवार का व्रत बहुत सारी महिलाएं रहती हैं। इस व्रत में कई सारी चीजों को खाने की मनाही है। तो वहीं फलाहार में कुछ चीजें आसानी से खाई जा सकती हैं। सिंघाड़े के आटे को लगभग सारे व्रत में खाया जा सकता है। ऐसे में आप सिंघाड़े की पूड़ी, रोटी के साथ ही हलवा आसानी से खा सकती हैं। अगर आप व्रत में सिंघाड़े की पूडी या रोटी नहीं खाना चाहतीं। तो पकौड़ी बनाकर तैयार करें। इसे बनाना काफी आसान है और व्रत में फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें क्या है सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी को बनाने की विधि।

सिंघाड़े के पकौड़े बनाने की सामग्री
दो सौ ग्राम सिंघाड़े का आटा, आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक, पानी, उबले हुए आलू, हरी धनिया बारीक कटी हुई, भूनी हुई मुंगफली, भुने जीरे का पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अमचूर पाउडर, तलने के व्रत वाला तेल या फिर देसी घी।
सिंघाड़े के पकौड़े बनाने की विधि
आलू को सबसे पहले उबाल लें। उबले आलू के छिलके निकाल दें। और इसे मैश कर दें। इसमे भुने जीरे का पाउडर, अमचूर पाउडर, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्च बारी कटी डालकर मिला लें। साथ में भूनी हुई मूंगफली को क्रश कर डाल दें।
अब किसी बाउल में सिंघाड़े के आटे को पानी डालकर घोल बना लें। स्वाद के लिए थोड़ा सा सेंधा नमक डाल दें, इस बैटर में। कड़ाही को गैस पर गर्म करें। इसमे तलने के लिए तेल डालें। जब ये गर्म हो जाए तो आलू के छोटे गोले बनाकर चपटा कर लें। अब इन आलू के गोलों को सिंघाड़े के घोल में डुबोकर सीधे गर्म तेल में डाल दें। सुनहरा होने तक तलें और फिर गर्मागर्म सर्व करें।
सिंघाड़े के पकौड़े को क्रिस्पी बनाना चाहती हैं तो आलू की गोल या चपटे बॉल्स बनाकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से ये अच्छे से सेट हो जाएंगी और काफी क्रिस्पी बनेंगी।
Next Story