लाइफ स्टाइल

जानें चन्दन के अनेक गुण और उसके इस्तेमाल के फायदें

Shantanu Roy
4 Dec 2021 1:43 PM GMT
जानें चन्दन के अनेक गुण और उसके इस्तेमाल के फायदें
x
भारतीय सभ्यता में चन्दन(Chandan) को बहुत ही पवित्र माना जाता है| यह और भी कई धर्मों और संस्कृतियों जैसे जैन, बौद्ध, सूफी, ज़ोरोस्टियन, चीनी, जापानी और कोरियाई आदि में भी उच्च स्थान रखता है| इसकी लकड़ी भारी, पीले रंग की और महीन दानेदार होती है

जनता से रिश्ता। भारतीय सभ्यता में चन्दन(Chandan) को बहुत ही पवित्र माना जाता है| यह और भी कई धर्मों और संस्कृतियों जैसे जैन, बौद्ध, सूफी, ज़ोरोस्टियन, चीनी, जापानी और कोरियाई आदि में भी उच्च स्थान रखता है| इसकी लकड़ी भारी, पीले रंग की और महीन दानेदार होती है जो सदियों से अपनी खुशबू के लिए जानी जाती है| धीरे धीरे बढ़ने वाले ये पेड़ मूल्यवान होते हैं और दुनिया में कीमत के मामले में यह दूसरे नंबर की महंगी लकड़ी है| चन्दन की लकड़ी अधिकतर अगरबत्ती, आफ़्टरशेव, परफ्यूम और कास्मेटिक बनाने के लिए प्रयोग होती है|

यह चमत्कारी लकड़ी फायदों का भंडार है:-
मानसिक स्पष्टता प्रदान करे
चन्दन की लकड़ी का प्रभाव शांत और आरामदायी होता है| इसके शांत प्रभाव की वजह से ही प्रार्थना, ध्यान या फिर अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों के दौरान इसका उपयोग होता है|जब इसको त्वचा पर लगाया जाता है या सूंघा जाता है तो यह शांति और सद्भाव की भावना पैदा करता है|
यादाश्त अच्छी करे
यह एकाग्रता को बढ़ावा देता है, दिमाग शांत करता है और तनाव व चिंता भी कम करता है|
एफ्रोडायसियाक गुण
यह प्राकृतिक रूप से पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के साथ साथ उर्जा भी प्रदान करता है|
एंटी इंफ्लेमेटरी
चन्दन की लकड़ी में संतालोल नाम का सक्रिय घटक होता है जो कीड़े के काटने, जलन और दूसरी त्वचा की स्थिति से आराम दिलाता है|
एंटी वायरल और एंटी सेप्टिक
साधारण सर्दी, बुखार, खांसी और दूसरे वायरल संक्रमण पर चन्दन अद्भुत प्रभाव डालता है| यदि इसको दूध के साथ सुरक्षित तरीके से लिया जाए तो यह गले, भोजन की नली, पेट, आँतों और मल उत्सर्जन सम्बन्धी संक्रमण को ठीक करता है|
मूत्र वर्धक और पेट की ऐंठन संबधी
यह मूत्र प्रणाली में सूजन को आराम देता है, पेशाब के रास्ते को साफ़ करके विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देता है| यह पेट से गैस को निकलने में मदद करके पेट की मांसपेशियों को आराम दिलाता है| इसकी शांत करने वाली प्रकृति एंठन और संकुचन से आराम दिलाती है|
ब्लड प्रेशर को कम करे
यदि सीधे इसका त्वचा पर लेप किया जाए तो यह ब्लड प्रेशर को कम करता है|
कीटाणु नाशक
कपड़े धोते समय या घर साफ़ करते समय इसका इस्तेमाल करने से रोगाणु दूर रहते हैं और संक्रमण दोष दूर होता है|


Next Story