लाइफ स्टाइल

जानिए लूज मोशन की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खे

Ritisha Jaiswal
9 March 2021 7:45 AM GMT
जानिए लूज मोशन की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खे
x
लूज मोशन की समस्या से नवजात बच्चे से लेकर बड़े- बुजुर्ग को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लूज मोशन की समस्या से नवजात बच्चे से लेकर बड़े- बुजुर्ग को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यह एक बहुत ही आम बीमारी है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार स्टूल हो रहा है तो इसे डायरिया या लूज मोशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे समय में रोकना बहुत ही जरुरी हैं। दस्त की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो घरेलू नुस्खों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आमतौर पर लूज मोशन की समस्या वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित होने के कारण हो जाता है। जिसके कारण शरीर की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है। इससे आपके द्वारा खाया हुआ खाना अच्छे से नहीं पच पाता है।
लूज मोशन के लिए कारगर घरेलू नुस्खे
धनिया
लूज मोशन की समस्या होने पर मरीज को अधिक प्यास लगने लगती हैं। ऐसे में सूखी धनिया काफी कारगर हो सकती हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच सूखा धनिया जालकर उबला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

नींबू
नींबू का रस भी लूज मोशन को रोकने में मदद करता है। इसके लिए एक कप ताजे पानी में 1 चम्मच नींबू के रस में मिला लें। रोजाना खाली पेट और खाने के बाद दिन में 3 बार पिएं। इससे आपकी आंतों की सफाई हो जाएगी।
जीरा
लूज मोशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर को 1 कप दही या फिर मट्ठे के साथ मिलाकर पिएं।
सौंफ
एक छोटा चम्मच कच्ची सौंफ, एक चम्मच भुनी हुई सौंफ को बराबर मात्रा में मिला लें। सुबह और शाम आधा-आधा चम्मच लेने से लाभ मिलेगा।
पपीता
कच्चे पपीते के 4-5 टुकड़े को उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करे। इससे दस्त की समस्या से निजात मिलेगा।


Next Story