लाइफ स्टाइल

जानिए कटहल खाने के स्वास्थ्य लाभ

Tara Tandi
31 Aug 2022 12:53 PM GMT
जानिए कटहल खाने के स्वास्थ्य लाभ
x
कटहल मोरेसी प्लांट फैमिली का हिस्सा है, जिसमें अंजीर, शहतूत और ब्रेडफ्रूट भी शामिल हैं। दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ फल है और वजन में 80 पाउंड (35 किलो) तक पहुंच सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कटहल मोरेसी प्लांट फैमिली का हिस्सा है, जिसमें अंजीर, शहतूत और ब्रेडफ्रूट भी शामिल हैं। दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ फल है और वजन में 80 पाउंड (35 किलो) तक पहुंच सकता है। पके कटहल का स्वाद मीठा होता है। यह सेब, अनानास, आम और केले जैसे स्वाद से मिलता-जुलता है। कच्चे कटहल की बात करें, तो आपने कटहल की सब्जी या बिरयानी तो बहुत बार खाई होगी। कटहल स्वाद में ही मजेदार नहीं लगता बल्कि यह गुणों से भरा हुआ है। कटहल के अंदर कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें काफी फाइबर पाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है। आप अगर वेट लॉस के लिए कटहल खा रहे हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट सब्जी है।

कैंसर से बचाव करता है
कटहल में लिग्नांस, आइसोफ्लेवोंस और सैपोनिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स से समृद्ध होता है, जो एंटी कैंसर गुणों के लिए जाना जाता है। कैंसर से बचाव के लिए आपको यह सब्जी जरूर खानी चाहिए।
दिल को मजबूत बनाता है
कटहल में मौजूद विटामिन बी 6 रक्त में होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है। ऐसे में आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इम्यूनिटी बूस्टर होता है
आप अगर बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको कटहल जरूर खाना चाहिए। कटहल का सेवन करने पर यह एंटीऑक्सीडेंट क्षमता और लैक्टिक एसिड को बढ़ाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार हैं।
वेट लॉस के लिए कारगर
आप कटहल को लंच ऑप्शन के रूप में खा सकते हैं। कटहल फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, कटहल में बहुत कम कैलोरी होती है, जो इसे वेट लॉस फ्रेंडली बनाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
यह विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए अच्छा माना जाता है। आपको अगर आंखों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आपको डाइट में कटहल को जरूर शामिल करना चाहिए।
Next Story