लाइफ स्टाइल

जानिए केसरी बादाम नारियल पेड़ा बनाने की आसान विधि

Ritisha Jaiswal
5 Feb 2022 8:43 AM GMT
जानिए केसरी बादाम नारियल पेड़ा बनाने की आसान विधि
x
बसंत पंचमी पर पीले कपड़े पहनना और पीले पकवान बनाकर खाना शुभ माना जाता है।

बसंत पंचमी पर पीले कपड़े पहनना और पीले पकवान बनाकर खाना शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग बसंत पंचमी पर पीला हलवा, लड्डू या चावल बनाते हैं लेकिन इस बार आप केसरी बादाम नारियल पेड़ा ट्राई कर सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। चलिए आपको बताते हैं केसरी बादाम नारियल पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री (सर्विंग्स - 9)
गर्म दूध - 30 मि.ली.
केसर - 1/4 टी स्पून
बादाम - 100 ग्राम
ताजी क्रीम - 80 ग्राम
दूध - 100 मि.ली.
दूध पाउडर - 60 ग्राम
खोआ - 100 ग्राम
सूखा नारियल - 80 ग्राम
चीनी - 20 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
सूखा नारियल - 50 ग्राम
ऑर्गेनिक येलो फ़ूड कलर - 1/8 टी स्पून
बादाम के टुकड़े - गार्निश के लिए
बनाने की रेसिपी
1. एक बाउल में 30 मि.ली. गर्म दूध, 1/4 छोटा चम्मच केसर डालकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
2. एक पैन में बादाम डालकर मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। फिर इसे 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
3. इसे ब्लेंडर में डालकर पाउडर बना लें और एक तरफ रख दें।
4. कड़ाही में 80 ग्राम ताजी क्रीम डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
5. इसमें 100 मि.ली. दूध, 60 ग्राम मिल्क पाउडर डालकर मीडियम आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं।
6. फिर इसमें 100 ग्राम खोआ डालकर मीडियम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
7. अब इसमें पिसा हुआ बादाम पाउडर, सूखा नारियल, इलायची पाउडर, भीगा हुआ केसर वाला दूध, चीनी डालकर मीडियम आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं।
8. इसे लगभग 5-7 मिनट तक ठंडा करें।
9. एक कटोरी में 50 ग्राम देसी नारियल, ऑर्गेनिक येलो फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
10. मिश्रण को हाथ में लेकर पेड़े का आकार दें और नारियल मिक्सचर में अच्छी तरह कोट करें।
11. इसके बादाम से गार्निश करें।
12. लीजिए आपका केसरी बादाम नारियल पेड़ा बनकर तैयार है।


Next Story