- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ज्यादा पानी पीने के...

x
ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है,
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है ये बात सभी को पता है और पानी के बिना शरीर कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। वहीं हमारा शरीर लगभग 70% पानी से ही बना है। हर एक इंसान को पानी नियमित रूप से पीना चाहिए जिससे ड्राइनेस और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी नहीं हो। लेकिन कहा जाता है कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा करना हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है, चाहे ज्यादा पानी पीना ही क्यों ना हो। जी हां जरूरत से ज्यादा पानी पीने शरीर को नुकसान पहुंचाती है। ये बात हमारे खान-पान पर भी लागू होती है, जो कि हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आपको जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है या फिर आप बार-बार पानी पीते हैं तो ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे ज्यादा पानी पीने के नुकसान।
कितना पानी पीना है जरूरी –
एक सेहतमंद इंसान को एक दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी ही पीना चाहिए।
ज्यादा पानी पीने के नुकसान
ओवरहाइड्रेशन की समस्या
ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिसके कारण शरीर में इलोक्टोलाइटच बैलेंस बिगड़ जाता है। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा पानी पीता है तो इससे ओवरहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
चक्कर की समस्या
किसी को भी बिना प्यास के पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि बहुत अधिक पानी पीने से चक्कर भी आने लगते है। इसलिए अगर प्यास न हो तो पानी नहीं पिएं।
सेल्स में सूजन
अगर आप ज्यादा पानी पीने हैं, तो ओवरहाइड्रेशन के कारण शरीर में मौजूद सेल्स में सूजन आ सकती है।
खून का पतला होना
ज्यादा पानी पीने बल्ड में नमक की मात्रा कम हो जाती है। जिससे खून डाइल्यूट यनी की पतला होने लगता है।
पानी पीने का सही तरीका
पानी इस तरह पीना चाहिए, जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाए। पानी पीना पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है। हालांकि पानी को अलग-अलग तरीके से पीना फायदेमंद रहता है। कभी सादा पानी पिएं, तो कभी नींबू पानी, नारियल पानी या फिर कभी जूस। सलाद में भी बहुत मात्रा में पानी होता है। पानी के ये रूप आसानी से पचते भी हैं। थोड़ा नमक और शक्कर होने से ये शरीर में सोडियम की कमी नहीं होने देते। दूध, छाछ, सब्जियां भी पानी का सोर्स हैं और इसे भी वाटर सोर्स में ही काउंट करना चाहिए।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story