लाइफ स्टाइल

रात में नींद नहीं आने का सबसे बड़ा कारण जानिए

Ritisha Jaiswal
18 Aug 2021 2:55 PM GMT
रात में नींद नहीं आने का सबसे बड़ा कारण जानिए
x
अगर आपको देर रात तक जागने की आदत है तो अपनी इस आदत को फौरन बदल लीजिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर आपको देर रात तक जागने की आदत है तो अपनी इस आदत को फौरन बदल लीजिए। देर रात तक जागने से आपके दिल की सेहत को खतरा हो सकता है यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। जर्नल यूरोपियन हार्ट में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग देर रात तक सोते नहीं है उन्हें दिल के रोग होने का खतरा ज्यादा होता है। अध्ययन के मुताबिक रात में जगने से ह्रदय की गति का सीधा संबंध होता है। जो लोग देर रात तक जगने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं और लंबा समय इस तरह से बिताते हैं, उनके दिल की गति असामान्य होने का खतरा बढ़ जाता है।

2 लाख 83 हजार लोगों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि रात में सोने वाले लोगों की तुलना में रात में जगने वाले लोगों में 12 फीसद अधिक दिल के खतरे देखने को मिले है। लगातार दस या बाहर सालों तक रात में जगने से ह्रदय रोग के खतरे 18 फीसद बढ़ जाते हैं। यह अध्ययन ब्रिटेन के बायोबैंक डाटाबेस के आंकड़ों पर आधारित है। आप को भी रात में नींद
नहीं आती तो आप इन उपायों को अपना कर अपने दिल की हिफ़ाज़त कर सकते हैं
नींद के लिए मेडिटेशन है जरूरी:
रात को नींद नहीं आती हो तो आप मेडिटेशन करें आपको फायदा मिलेगा। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से ना सिर्फ तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है बल्कि रात को नींद भी अच्छी आती है।
चाय कॉफी का सीमित सेवन करें
रात को नींद नहीं आती तो कैफीन का सेवन सीमित करें। चाय-कॉफी का सेवन कम करने से आपको नींद समय पर आएगी।
रेगुलर एक्सरसाइज़ करें:
जिन लोगों को नींद नहीं आती वो नियमित एक्सरसाइज करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते तो सुबह और शाम वॉक जरूर करें। फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करने से नींद समय पर आती है।
रात में मोबाइल और टीवी से दूर रहें:
रात में नींद नहीं आने का सबसे बड़ा कारण आपका फोन और टीवी है। देर रात तक टीवी या फिर सोशल मीडिया के साथ जुड़े रहने से आपको नींद नहीं आती।
नींद नहीं आती तो म्यूजिक सुने:
रात में म्यूजिक ना सिर्फ दिल को सुकून देता है बल्कि अच्छी नींद भी आती है। म्यूजिक थेरेपी नींद नहीं आने की समस्या में काफी कारगर होती है। क्लासिकल या वेस्टर्न म्यूजिक में कई अच्छे ऑप्शन मिलेंगे।


Next Story