- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए सफेद पेठा के...

x
सफेद पेठा (Ash Gourd in Hindi) कई सारे पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो आपको शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई सार पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
सफेद पेठा के फायदे (Benefits of Ash Gourd in Hindi)
वजन घटाने में तेजी लाता है : सफेद पेठे (Ash Gourd) में कैलोरी की मात्रा बिल्कुल कम होती है इस के जूस का सेवन वजन घटाने में काफी हद तक सहायता करता है इसके साथ ही इसमें अधिक मात्रा में फाइबर भी होता है जिसकी वजह से आपको पेट देर तक भरा होने का आभास होता है जिससे आपको भूख कम लगती है और आप बेफिजूल का बार-बार खाना खाने से बच सकते हैं। फाइबर कब्ज की समस्या (Ash Gourd in Hindi) को दूर करता है।
शरीर को ठंडा बनाएं रखें : सफेद पेठा (Ash Gourd in Hindi) और इसका जूस बॉडी को ठंडा रखने में सहायता करता है, इसलिए ये गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। कविता देवगन कहती है कि गर्मियों के मौसम में पाए जाने वाले वॉलपेपर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसका सेवन गर्मियों के मौसम में ही करें बढ़ती ठंड में इस से परहेज रखना ही उचित रहेगा।
कब्ज से राहत : सफेद पेठे में एटी-ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रों प्रोटेक्टिव जैसे गुण होते हैं जो गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में काफी सहायक है। यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो इसका सेवन जरूर करें।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं : इसके सेवन से मेटोबॉलिज्म अच्छा रहता है, जिससे खाद्य पदार्थ को आसानी से पचाया जा सकता है। ऐसे में आप बेहतर स्वास्थ्य और डाइजेशन के लिए आहार में सफेद पेठे (Ash Gourd in Hindi) को शामिल करना जरूरी है।
किडनी को डिटॉक्सीफाई करें : किडनियों के लिए भी सफेद पेठा (Ash Gourd in Hindi) फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही सफेद पेठे का जूस पीने से किडनी में मौजूद टॉक्सिन्स की सफाई होती है और किडनी में मौजूद गंदगी को साफ करने का काम करता है। इन सब कारणों से किडनी हेल्दी रहती है और सही से अपना कार्य करते हैं। वहीं कई रिसर्च में भी सफेद पेठे को किडनी के लिए फायदेमंद बताया गया है।
पाचन तंत्र मजबूत रहे : पेठे में मौजूज आहार फाइबर पाचन के कार्यों को बढ़ाता है। ये मल को पाचन तंत्र के माध्यम से पारित करने में सहायता करता है। ये पाचन रोग जैसे कोलन कैंसर, डाइवर्टिक्युलाइटिस और आंतों की सूजन को रोकता है।
एनीमिया से राहत दिलाए : सफेद पेठा आयरन का एक अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए इसका सेवन शरीर शरीर में ब्लड सर्कुलेश को इंप्रून करने में मदद करता है। वहीं ये सब्जी रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को भी इन्हेंस करती है, जो एनीमिया जैसे समस्या से लड़ने में आपकी सहायता करती है।
पीलिया से लड़ता है : ऐश गॉर्डया सफेद लौकी के पत्तों में कुकुर्बिटासिन (cucurbitacins) नामक पदार्थ होते हैं, जो शरीर में रक्षा प्रणाली और यकृत यानी की लिवर के कार्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनकी पत्तियों में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और अंतोइसीडन्ट क्षमता को बढाता है, इसलिए उन्हें पीलिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार ऐश गॉर्ड के पत्ते धनिया के बीज के साथ पीसकर दिन में दो बार सेवन करने से पीलिया में बहुत राहत मिलती है।
पथरी में राहत : यदि आप सफेद पेठे (Ash Gourd in Hindi) के रस का सेवन हींग में मिलाकर करें, तो पथरी की समस्या से राहत मिलेगी। सफेद पेठे में विटामिन-सी और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होता है जो स्टोन के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
दिल की बीमारियों का करें उपचार : घुलनशील फाइबर बॉडी में कोलेस्ट्रॉल और फैट के अवशोषण को कम करता है। ये पित्त को खत्म करता है जो कोलेस्ट्रॉल से बनता है, इसलिए ये शरीर में समग्र कोलेस्टॉल भंडाल को कम कर देता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story