- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मी में आइस क्यूब को...
लाइफ स्टाइल
गर्मी में आइस क्यूब को इस्तेमाल करने के फायदे जाने
Apurva Srivastav
30 March 2023 5:29 PM GMT

x
गर्मी का मौसम आ चूका है ऐसे में शरीर ,त्वचा संबधी कई तरह की समस्या होती है | यह धूप त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। हानिकारक यूवी किरणों के कारण त्वचा पर रेडनेस, दाने और टैंनिग आदि की समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर आप एक सबसे सरल उपाय आजमा सकते हैं। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं आइस क्यूब यानी बर्फ के टुकड़ों के बारे में।
आप त्वचा के लिए आइस क्यूब यानी बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस क्यूब गर्मियों में त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इससे न केवल त्वचा (Skin Care Tips) को ठंडक का एहसास होता है बल्कि ये त्वचा (Skin Care) संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसी के साथ ये मुंहासों को ठीक करने, आंखों की सूजन को कम करने और काले घेरों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं आइस क्यूब यानी बर्फ के टुकड़ों के फायदे।
गर्मी में आइस क्यूब (ice cubes) को इस्तेमाल करने के फायदे-
मुंहासों को ठीक करता है- आइस क्यूब में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जी हाँ और ये मुंहासों को कम करने और ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये सूजन वाली त्वचा को भी शांत करते हैं।
ग्लोइंग स्किन- आइस क्यूब त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने का काम करता है। जी दरअसल चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इससे त्वचा पर ग्लो आता है।
आंखों की सूजन को कम करता है- बर्फ में सूजन को कम करने के गुण होते हैं। ऐसे में आप आइस क्यूब को प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।
काले घेरों को दूर करता है- आंखों के नीचे बर्फ के टुकड़े लगाने से काले घेरे कम होते हैं। जी दरअसल यह बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करते हैं।
खुजली को खत्म करें- अगर अत्यधिक धूप के कारण त्वचा पर खुजली या सूजन महसूस होती है तो आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल ये त्वचा की खुजली को कम करने का कम करता है।
मेकअप लंबे समय तक टिका रहे- गर्मियों में पसीने के कारण त्वचा को मेकअप खराब हो जाता है। अगर आप मेंकअप को देर तक चेहरे पर टिकाना चाहती हैं तो इसके लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती है। मेकअप से पहले बर्फ लगाने से चेहरा लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story