लाइफ स्टाइल

जानिए शरीर में गोंद के फायदे

Rani Sahu
19 Jan 2023 4:54 PM GMT
जानिए शरीर में गोंद के फायदे
x
सर्दियां शुरू होते ही काफी लोग ऐसे होते हैं जो गोंद का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही गोंद का इस्तेमाल करना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
गोंद को हम अनेक प्रकार की चीजों में भी खूब इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में गोंद को लड्डू, पंजीरी बनाकर लोग खूब खाना पसंद करते हैं। साथ ही ये सभी खाने में भी काफी टेस्टी लगते हैं। गोंद का सेवन करने से हमारे शरीर में अनेकों फायदे देखने को मिलते हैं।
माना जाता है कि गोंद अनेक प्रकार के होते हैं साथ ही शरीर में भी लाभ पहुंचाते हैं। सबसे अधिक लोग बबूल का गोंद खाने में प्रयोग करते हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गोंद का अधिक इस्तेमाल आयुर्वेद में कई प्रकार की दवाओं के लिए किया जाता है।
किसी पेड़ के तनों से जब रस निकलने लगता है तो वह सूख जाता है। जिसे गोंद के नाम से जाना जाता है।अधिक सूखाने पर इसका रंग भूरा हो जाता है। जब आप किसी भी पेड़ का गोंद खाते हैं तो उसके औषधीय गुण भी गोंद में आ जाते हैं। इतना ही नहीं सर्दियों के दिनों गोंद खाने के अनेक फायदे शरीर को मिलते हैं।
आइए जानते हैं गोंद खाने से शरीर में क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
• जो लोग रोजाना गोंद और आटे से बने लड्डूओं के साथ दूध पीते हैं उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
• जो महिलाएं गर्भवती होती हैं ऐसे माहिलाओं को गोंद का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।
• बच्चों के जन्म के बाद महिलाओं को गोंद से बने लड्डूओं का सेवन करना चाहिए।
• गोंद से बनी चीजों को खाने से हमारे शरीर में सभी प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है ।
• गोंद खाने से शरीर में गर्माहत बनी रहती है साथ ही यह शरीर को अनेक फायदे पहुंचाता है ।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story