लाइफ स्टाइल

जानिए, चक्रासन योग मुद्रा के फायदे

Manish Sahu
19 July 2023 9:19 AM GMT
जानिए, चक्रासन योग मुद्रा के फायदे
x
लाइफस्टाइल: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। जब अनुष्का प्रेगनेंट थीं, उस दौरान भी वो योगा करती थीं, जिसमें उनके पति विराट कोहली उनका साथ देते थे। हाल ही अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को पोस्ट किया, जिसमें वो योगा करती नजर आ रही हैं। अनुष्का जो योगा कर रही थीं वो चक्रासन योग था। आप अनुष्का की फोटो में देख सकते हैं इस योगा आसन में अनुष्का का बॉडी पूरी बेंड हो गई है। ये इस योगा की खासियत है। इस फोटो से एक बात और पता चली की जहां पर अनुष्का योगा कर रही थीं वो उनकी बेटी वमिका के खेलने की जगह है। जहां पर अनुष्का अपना योगा सेशन कर रही हैं। इस फोटो के साथ अनुष्का ने एक कैप्शन भी लिखा-जिसमें उन्होंने उल्टे स्माइली इमोजी के साथ लिखा। चक्रासन योग क्या है? चक्रासन योगा में पीठ के बल लेट कर किया जाता है। ये दो शब्दों चक्र और आसन से मिलकर बना है। जिसका मतलब होता चक्र और आसन। चक्रासन योगा के कई फायदे हैं, लेकिन इसका सबसे खास फायदा ये है कि इस आसन को करने से आपको बुढ़ापा थोड़ा स्लो आएगा, आप जवान बनी रहेगीं। जवानी बरकरार रखनी हैं तो चक्रासन योग का अभ्यास जरूर करें। चक्रासन योग कहां पर और कैसे कर सकते हैं ? अनुष्का शर्मा की तरह आप भी इस योगा को घर पर आसानी से कर सकती हैं। इस योगा से शरीर में लोच आती है। साथ ही शरीर मजबूत बनता है। चक्रासन योगा करने से आपका पेट भी सही रहता है।चक्रासन योगा से क्या-क्या फायदें हैं ? 1. तनाव को कम करने में हेल्प करता है। 2. चर्बी कम करने में मददगार है। 3. शरीर की मसल्स को टोन करता है। 4. भूख बढ़ाता है, साथ ही पेट की समस्याओं की समयाओं को दूर करता है। 5. आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है।6.आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।7. शरीर को लचीला बनाता है।8. आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।

Next Story