लाइफ स्टाइल

जानिए गर्म पानी से नहाने के फायदे

Tara Tandi
7 April 2022 3:09 PM GMT
जानिए गर्म पानी से नहाने के फायदे
x

जानिए गर्म पानी से नहाने के फायदे

यदि आपको रात में आराम करने या सोने में परेशानी होती है, तो आप दिन के तनाव को कम करने के लिए गर्म पानी से नहा सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यदि आपको रात में आराम करने या सोने में परेशानी होती है, तो आप दिन के तनाव को कम करने के लिए गर्म पानी से नहा सकते हैं। सोने से पहले मांसपेशियों को आराम देने के लिए गर्म पानी से नहाना एक आम बात है। गर्म पानी से नहाने से सांस लेने में हो रही तकलीफों में राहत भी मिलती है। गर्म पानी में नहाने पर पानी और भाप से निकलने वाली गर्मी से सांस की तकलीफ में राहत मिलती है। इससे सांस लेने की नलियां और नाक खुल जाती है। इसके अलावा ये कफ को भी ढीला करता है जो बाहर निकाला जा सकता है।

साथ ही इससे शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। गर्म पानी में रहने से शरीर के तनाव को दूर करने में मदद मिलती है और मांसपेशियों की थकान को शांत करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे आप त्वचा पर जमी हुई गंदगी और तेल को साफ कर सकते हैं। इससे त्वचा और खिल जाती है।
हालांकि, गर्म पानी से नहाने के नुकसान भी हैं। लेकिन इसके लिए इससे नहाना छोड़ना जरूरी नहीं। गर्म पानी से नहाने के नुकसानों से बचने के लिए पानी के तापमान को कम करें। जरूरी नहीं की तेज गर्म पानी से नहाएं। त्वचा और शरीर की देखभाल के लिए गुनगुने पानी से भी नहा सकते हैं। दरअसल, गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है और जलन भी हो सकती है। गर्म पानी हमारी त्वचा की सबसे बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है। इससे त्वचा शुष्क हो जाती है। गर्म पानी से नहाने से आपको खुजली हो सकती है। ये आपके रक्तचाप यानि ब्ल्ड प्रेशर को भी बढ़ा सकता हैं। अगर दिल की बीमारी या किसी को हाई ब्ल्ड प्रेशर की समस्या है तो उसे गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।
Next Story