- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए चेहरे पर नारियल...
![जानिए चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे जानिए चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/26/1518995-1.webp)
पुराने समय से नारियल तेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। स्किन से लेकर सेहत तक के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। एंटीबेक्टीरियल गुणों से भरपूर इस तेल का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। माना जाता है कि नारियल का तेल स्किन की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ कई गुणों से भरपूर नारियल तेल उम्र बढ़ने को धीमा करने के लिए सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन, बालों और फुल हेल्थ के नजरिए से फायदेमंद है। ये ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छा है क्योंकि यह बाहरी स्किन को ठीक करने में मदद करता है। ऐसे में कई बार इसे रोजाना रात में अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। यह एक जेंटल नेचुरल मॉइस्चराइजर है और साथ ही कहा जाता है कि इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते है। बहुत से लोग इसे मेकअप रिमूवर, अंडरआई मॉइस्चराइजर और यहां तक कि एक नाइट क्रीम की तरह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या यह रात भर चेहरे पर बेहतरीन बॉडी मॉइस्चराइजर के रूप में काम कर सकता है