- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए चहरे पर एलोवेरा...

x
एलोवेरा के पत्तों में एक पदार्थ होता है जो बहुत सारे लाभ प्रदान करता है।
Aloe वेरा या एलो वेरा एक चमत्कारी पौधा है जिसका उपयोग लोग वर्षों से बहुत से कामों के लिए करते आ रहे हैं। यह पौधा घर में कहीं पर भी उगाया जा सकता है और इसे उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। एलोवेरा के पत्तों में एक पदार्थ होता है जो बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। स्वास्थ्य के देखभाल से लेकर खूबसूरती को निखारने तक, एलोवेरा के बहुत फायदे होते हैं। - महिलाओं को पसंद आती है पुरुषों की यह बात, इन वजहों से हो जाती है आकर्षित, शोध में हुआ खुलासा लेकिन Aloe vera को चेहरे पर कैसे लगाएं? एलोवेरा का जेल लगाने से क्या होता हैं? एलोवेरा क्यों लगाया जाता हैं? त्वचा से सबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा में 96% पानी होता है जिसके वजह से इसका जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा एलोवेरा में भरपूर मात्रा में antioxidants, Vitamin A, B, C और E होता है। एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर दाग और धब्बे गायब हो जाते हैं। महिलाएं बरसों से एलोवेरा को अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करती आ रही है। फेस पैक से लेकर moisturizer के रूप में, इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी अपनी त्वचा पर एलोवेरा लगाते हैं तो आपको इसके कुछ फायदा के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। के लिए इसके नियमित सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा को एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मौजूद जेल का इस्तेमाल करने से त्वचा में एक अलग सी चमक आएगी और चेहरे को ज्यादा oily भी नहीं बनाएगा। अगर आपको समय समय पर मुंहासे आ जाते हैं या पिंपल्स परेशान करते हैं तो आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर रात सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करके एलोवेरा जेल लगाएं। आपको अपने चेहरे में एक बदलाव नजर आएगा। Also Read छिपकली भागने के घरेलू उपाय |धूप से अक्सर त्वचा जल जाती है और चेहरा लाल हो जाता है। इसके अलावा चेहरे पर rash, infection और itching की समस्या भी होती है। ऐसे में धूप से आकर अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें और चेहरे पर एलोवेरा जेल चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं इसे आपके चेहरे को एक राहत मिलेगी और उसके जलने के निशान कम हो जाएंगे। एलोवेरा जेल कब लगाना चाहिए? एलोवेरा जेल को दिन में किसी भी वक़्त लगाया जा सकता है। सुबह सुबह उठकर लगाने से लेकर शाम को बाहर से आने के बाद भी लोग एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन इससे लगाने का सबसे बेहतरीन वक्त है रात को सोने के पहले। दिनभर की थकावट के बाद रात को अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर पानी ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे बहुत फायदे मिलेंगे। एलो वेरा को कैसे लगाएं? एलोवेरा जेल को आप सीधे अपने शक्ल चेहरे पर लगा सकते हैं ऐसा करने के लिए एलोवेरा के पौधे से एक पत्ता तोड़ कर लाए जिसे काटने से पहले अच्छी तरह से धो ले और फिर एक चम्मच की मदद से अंदर से सारा जेल निकाल ले इस जल को अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे और गले पर सोने से पहले लगाएं या सुबह उठकर अपने चेहरे को पानी से धो लें ऐसा नियमित करने से आपको एक दमकती त्वचा मिलेगी। जिन महिलाओं की त्वचा oily होती है उनके लिए चेहरे पर कुछ भी लगाना बहुत ही मुश्किलों भरा होता है। वह जो भी इस्तेमाल करती है इससे उन्हें pimples होने का डर लगा रहता है। लेकिन ऐसे में एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद है। थोड़े से एलोवेरा जेल के साथ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाकर रखें रात भर रखने के बाद सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। नियम को सप्ताह में दो बार करें और आपको चेहरे पर एक अलग बदलाव नजर आएगा। चेहरे से बढ़ती उम्र के निशानों को कम करने के लिए भी एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है। Aloe Vera Gel for Aging। इसके लिए केवल एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच जैतून का तेल और एक छोटा चम्मच oats लें। इन तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और मुलायम पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दे। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह नुस्खा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। यहां हमने आपको एलोवेरा के फायदों के बारे में बताया और साथ ही इसके इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताया।
Next Story