लाइफ स्टाइल

जानिए मखाना खाने के फायदे और साइड इफेक्ट्स

Bhumika Sahu
11 March 2022 12:49 PM IST
जानिए मखाना खाने के फायदे और साइड इफेक्ट्स
x
मखाना के हेल्थ बेनिफिट्स अकसर डायटीशियन बताते रहते हैं। हेल्दी स्नैक्स में इसे खाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। एक चम्मच घी के साथ भुना हुआ और ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़के हुए, कुरकुरे मखाने का स्वाद लाजवाब होता है। वास्तव में, मखाने को पौष्टिक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मखाना के हेल्थ बेनिफिट्स अकसर डायटीशियन बताते रहते हैं। हेल्दी स्नैक्स में इसे खाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। एक चम्मच घी के साथ भुना हुआ और ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़के हुए, कुरकुरे मखाने का स्वाद लाजवाब होता है। वास्तव में, मखाने को पौष्टिक माना जाता है। मखाने यूरीले फॉक्स नामक पौधे से आते हैं जो पूर्वी एशिया के तालाबों में उगते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम में कम होते हैं। इसके अलावा, मखाने वजन कम करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या सच में मखाना वेट लॉस में मदद करता है? इसका जवाब है हां, अगर सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए तो मखाना आपके वजन घटाने की जर्नी को प्रोत्साहित कर सकता है। ऐसे में हम बता रहे हैं मखाना से जुड़ी कुछ बातें।

मखाना के हेल्थ बेनिफिट्स
- मखाना में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बेहतरीन होता है।
- मखाना में सोडियम की मात्रा कम होती है, वहीं पौटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए ये फायदेमंद होता है।
- मखाना में मौजूद एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज किडनी की परेशानियों को कम करने में मददगार होता है।
- मखाना एक ग्लाएसेमिट इंडेक्स फूड है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- मखाना में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार होते हैं।
- मखाना में मौजूद कैल्शियम और आयरन प्रेगनेंट महिलाओं के लिए इसे बेहतरीन बनाता है।
- मखाना में हाई प्रोटीन होता है। यही वजह है कि व्रत में इसे अच्छा माना जाता है क्योंकि मुट्ठी भर मखाने आपको पूरे दिन एनर्जी दे सकते हैं।
- मखाना एक बेहतरीन एंटी-एजिंग फूड हैं क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। हर दिन एक मुट्ठी भर मखाना आपकी स्किन को चमकदार बना सकता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा की आप इनहें तल कर न खाएं।
क्या मखाना वेट लॉस के लिए अच्छा है?
मखाना में प्रटीन और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। इसी के साथ इसमें कोलेस्ट्रॉल, सैट्यूरेटिड फैट और सोडियम कम होता है। मखाना में मौजूद ये न्यूट्रिएंट्स इसे वेट लॉस के लिए बेहतरीन बनाते हैं। इसे खाने के बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। इसी के साथ ये बेटाइम की भूख में भी काम आ सकता है और आपको तला भुना या फिर प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से रोकता है। मखाना एक पॉपुलर टी टाइम स्नैक है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक कप (32 g) रोस्टेड मखाना में 106 कैलोरी होती हैं। वहीं मखाना लिवर को डिटॉक्सिफाई करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जो एक्सट्रा किलो वजन कम करने में मदद करता है।
वेट लॉस में कैसे करें मखाने का इस्तेमाल
मखाना को कच्चा या फिर रोस्ट कर के खाया जा सकता है। रात भर के भिगोए मखानों को दूध, सूप और सब्जी-सलाद में डाल कर खाया जा सकता है। बाजार के फ्राइड खाने से अच्छा है कि जब आपको कुछ मंच करने का मन करे तो आप एक मुठ्ठी भर मखाना को खाएं। ये आपकी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करेगा। हालांकि वेट लॉस के लिए आपको एक हेल्दी डायट और रेगुलर एक्सरसाइज को अपनाना होगा। ये न सोचें की पूरे दिन अनहेल्दी खाएं और फिर स्नैक्स में मखाने खाने से आप वजन कम कर सकते हैं।
मखाना के साइड इफेक्ट
किसी भी चीज को एक्सेस खाना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मखाना खूब ज्यादा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं जैसे कब्ज, गैस और पेट का फूला हुआ महसूस होना। डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन के स्तर बढ़ने से ब्लड शुगर का लेवल काफी कम हो सकता है। इसलिए ज्यादा खाने से बचना चाहिए।मखाना खाने से कुछ लोगों में एलर्जी के लक्षण भी दिख सकते हैं।
एक दिन में कितना खाना सही?
रिपोर्टस् के मुताबिक 100 ग्राम मखानों में लगभग 347 कैलोरी होती है। इसके अलावा, 100 ग्राम मखानों न्यूट्रिएंट्स लिस्ट में 9.7 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम फैट, 76.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 14.5 ग्राम फाइबर शामिल हैं। इसका मतलब है कि आपको अपनी जरुरत के मुताबिक इसे खाना चाहिए। जैसे अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं, तो रोजाना 30 ग्राम मखानों को खाना आपके लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अपनी जरुरत के मुताबिक खाने के लिए आपको पोषण विशेषज्ञ या आहार विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।


Next Story