लाइफ स्टाइल

आलूबुखारा खाने के कमाल के फायदे जानें और सेहत बनाएं

Rani Sahu
2 Jan 2023 9:23 AM GMT
आलूबुखारा खाने के कमाल के फायदे जानें और सेहत बनाएं
x
आलूबुखारा एक सेहतमंद गुण से भरपूर फल है, इस फल को गर्मियों में खाया जाता है। जो सेहत के साथ - साथ सौंदर्य को बरकरार बनाने के लिए भी लाभदायक है। यह स्वाद में खट्टा मीठा होता है , इसके अंदर एक बीज भी होता है। इसके छिलके खट्टे होते है जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह स्वाद के साथ - साथ कई चीज़ो में लाभकारी है जैसे-
1 वजन को करें कंट्रोल
एक आलूबुखारे में 46 कैलोरी होती है। इसमें अन्य फल की तुलना में कम कैलोरी पाई जाती है। जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2 आँखों की रोशनी
यह फल आँखों की सेहत को ठीक करता है। इसमें विटामिन- सी पाया जाता है, जो काफी लाभदायक है। इसी के साथ यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
3 आलूबुखारा खाली पेट खाना
आलूबुखारे का सेवन सुबह खली पेट करने से ज़्यादा लाभ मिलता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके अलावा आप इसको शाम को भी खा सकते है।
4 आलूबुखारे के फायदे
यह हर्ट प्रॉब्लम , शुगर और हड्डियों को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह केलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद है।
5 दिमाग को रखे स्वस्थ
आलूबुखारा दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
6 ट्यूमर को रोकने में सहायक
आलुबुखारा में कई ऐसे गुण पाएं जाते है। जो गंभीर से गंभीर बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। छिलके के साथ इसका सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर होने से बचा जा सकता है , यह कैंसर और ट्यूमर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story