लाइफ स्टाइल

जानें लिप मास्क के फायदे और नुकसान

Bhumika Sahu
27 Sep 2021 7:05 AM GMT
जानें लिप मास्क के फायदे और नुकसान
x
Lip Mask: लिप मास्क होंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाने का काम करते हैं. लेकिन लिप मास्क लगाने के अगर कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चेहरे की सुंदरता (Beauty) और निखार के लिए अब तक आपने कई तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल किया होगा. तो वहीं बालों (Hair) को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क भी अप्लाई किये होंगे. लेकिन होंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाने के लिए क्या कभी लिप मास्क (Lip mask) का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं तो बता दें कि फेस और हेयर मास्क की तरह ही अब लिप मास्क भी काफी चर्चा में हैं. लिप मास्क न केवल आपके होठों को सॉफ्ट और पिंक बनाने का काम करते हैं बल्कि होंठों से सम्बंधित कई और चीजों को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं. लेकिन लिप मास्क लगाने के अगर कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं. जिसके बारे में आपको जानना जरूरी हैं. तो आइये जानते हैं क्या है लिप मास्क और इसके फायदे और नुकसान क्या हैं.

लिप मास्क क्या है?
जिस तरह से हेयर और फेस मास्क होते हैं उसी तरह से लिप मास्क भी एक तरह का थिक और क्रीमी फॉर्मुला है. इसको होंठों पर कुछ घंटों या रात भर के लिए लगा कर रखा जाता है. यह लिप बाम और लिप ऑयल्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा मोटा होता है. आज कल मार्केट में शीट और क्रीम टाइप में लिप मास्क की बड़ी वैराईटी मौजूद है.
लिप मास्क के फायदे
होंठों की ड्राइनेस को दूर करने और इनकी नमी बरकरार रखने के लिए आप लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
होंठों की रंगत और नमी को बनाये रखने के लिए आप लिप मास्क की मदद ले सकते हैं.
होंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाने के लिए आप लिप मास्क आजमा सकते हैं.
होंठों को फूला हुआ दिखाने के लिए भी आप लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
लिप मास्क से उम्र के साथ आने वाले साइन भी कम नज़र आते हैं.
लिप मास्क महंगे नहीं होते हैं जिसकी वजह से इसको आसानी से खरीद सकते हैं.
इनको कैरी करना आसान होता है क्योंकि लिप मास्क छोटे पैकेट्स में मिलते हैं.
लिप मास्क के नुकसान
अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो आपको लिप मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
लिप मास्क को बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करने से ये होंठों की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
किसी वजह से अगर आपके होंठ या उसके आस पास की स्किन पर कट या छिल रही हो तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
कभी-कभी लिप मास्क इस्तेमाल करने के बाद होंठों पर सूजन आ सकती है.
लिप मास्क का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें.


Next Story