लाइफ स्टाइल

जानिए उड़द की दाल देती है त्वचा को अद्भुत फायदे

Tara Tandi
16 Aug 2022 5:29 AM GMT
जानिए उड़द की दाल देती है त्वचा को अद्भुत फायदे
x
स्किन पर टैन जमा होना, पिग्मेंटेशन, पिंपल्स और काले धब्बे त्वचा संबंधी कॉमन समस्याएं हैं। ऐसे में बहुत से लोग इन परेशानियों को दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्किन पर टैन जमा होना, पिग्मेंटेशन, पिंपल्स और काले धब्बे त्वचा संबंधी कॉमन समस्याएं हैं। ऐसे में बहुत से लोग इन परेशानियों को दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के प्रोडक्ट लंबे समय में हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपचार को अपना सकती हैं। आपकी किचन में मौजूद उड़द की दाल का इस्तेमाल इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।


1) सनबर्न और स्किन टैनिंग- काली उड़द में कूलिंग इफेक्ट होता है। इसी के साथ ये स्किन से टैनिंग हटाने में भी मदद करता है। इस इस्तेमाल करने के लिए उड़द दाल को रात भर के लिए भिगो दें, फिर दाल को मिक्सी में पीस लीजिये और फिर इसमें तीन टेबल स्पून दही मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इसे हफ्ते में तीन बार अपनाएं।

2) डार्क स्पॉट्स - एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होने के कारण ये एक्ने के निशान और पूराने हर तरह के निशान को हटा सकती है। इसके लिए रात भर भिगोई उड़द की दाल को सुबह पीस लें और पेस्ट बना लें। पेस्ट में एक चम्मच चावल का पाउडर मिलाएं। स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

3) स्किन कॉम्पलेक्शन- उड़द की दाल में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन टोन को हल्का कर सकते हैं। इसके लिए उड़द की दाल और 8-9 बादाम रात भर भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। अपने रंग को निखारने के लिए इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।


4) एक्ने के लिए- उड़द की दाल रोमछिद्रों को साफ करती है और एक्सट्रा तेल को हटाती है जिससे मुंहासों का इलाज होता है। इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं। इसके लिए काली उड़द को रात भर भिगोकर सुबह पीस लें। दाल में 2 बड़े चम्मच गुलाब जल और 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस मिश्रण में 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने दें और ठंडे पानी से धो लें।


Next Story