लाइफ स्टाइल

जानिए सपने में इंद्रधनुष का दिखना शुभ होता है या अशुभ

Admin4
21 April 2021 3:28 PM GMT
जानिए सपने में इंद्रधनुष का दिखना शुभ होता है या अशुभ
x
आज इसी तरह के एक सपने की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हम सभी नींद में सपने तो देखते ही हैं। कई बार हम सभी ऐसे सपने देखते हैं जिनका मतलब तो हमें नहीं पता होता है लेकिन इनका अर्थ बेहद व्यापक होता है। हालांकि, कई बार लोग वह सपना देखते हैं जो वो अपनी दिनचर्या में करते हैं। सपनों में कुछ चीजों का देखा जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ सपनों का दिखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। आज इसी तरह के एक सपने की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। अगर आपको अपने सपने में कभी इंद्रधनुष दिखाई दिया है तो आज हम आपको इसका मतलब बता रहे हैं। ज्यादातर लोग इसका मतलब नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं सपने में इंद्रधनुष का देखा जाना शुभ होता है या अशुभ।

1. अगर सपनों में इंद्रधनुष देखा जाए तो उसे बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि व्यक्ति के जीवन में जल्द ही सुख-समृद्धि आने वाली है।
2. अगर आपको भी सपने में इंद्रधनुष दिखाई देता है उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इंद्रधनुष दिखना इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।
3. अगर सपने में इंद्रधनुष दिखाई दे तो व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में बढ़ोत्तरी प्राप्त होती है।
4. सपने में इंद्रधनुष दिखाई देने का अर्थ है कि आपके भविष्य में कोई खुशखबरी आने वाली है या आपको कोई सुखद समाचार मिलने वाला है।
5. अगर किसी विवाहित स्त्री को सपने में इंद्रधनुष के सात रंग दिखाई दे रहे हो तो उसे अपने पति से लंबे समय तक अलग रहना पड़ सकता है।


Next Story