लाइफ स्टाइल

जानिए कुछ ऐसे कड़वे सच, जिनसे हर कपल्स को पड़ता हैं गुजरना

Tara Tandi
24 July 2022 10:19 AM GMT
जानिए कुछ ऐसे कड़वे सच, जिनसे हर कपल्स को पड़ता हैं गुजरना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपसे अगर कोई पूछे कि एक रिश्ते को सफल बनाने के लिए क्या चाहिए होता है, तो शायद आपके दिमाग में कई तरह की चीजें आएंगी। प्यार, विश्वास, रिस्पेक्ट और एक-दूसरे के इमोशन्स का ख्याल रखना, ये हर रिलेशनशिप में लागू होने वाली बातें हैं। इन कॉमन और बेसिक बातों के अलावा कुछ ऐसे भी कड़वे सच हैं, जिनसे अगर कपल और हर रिलेशनशिप को गुजरना पड़ता है।

ठेस पहुंचना
एक सफल रिश्ता बनाए रखने के लिए आपकी सेल्फ रिस्पेक्ट या ईगो कभी-कभी हर्ट होती ही रहती हैं। आप लड़ेंगे, सुनेंगे और आगे बढ़ेंगे और ये सब शुरुआत में आपके लिए बहुत ही अझेल हो सकता है लेकिन फिर आपको समझ आने लगता है कि कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होता। हर रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़ा आम बात है।
अधूरापन या बैलेंस न लगना
रिश्ते में कभी भी सही संतुलन नहीं होता है। कई बार ऐसा भी होगा जब आपको रिश्ते में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आपका साथी अपना सब कुछ नहीं दे रहा है, लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन याद रखें, आपके पार्टनर को भी कभी-कभी ऐसा ही महसूस हो सकता है।
बातें न समझना
आपके दिमाग को कोई नहीं पढ़ सकता। आपको अपनी जरूरतों और चाहतों को अपने साथी को बताना होगा। आप कई बार सोचेंगे कि आपके मन की बातें बिना कहे ही पार्टनर को पता चल जाएं, लेकिन यकीन मानें ऐसा हमेशा मुमकिन नहीं होता। मन की भाषा पढ़ना फिल्मों या कहानियों तक ही सीमित होता है।
आपकी तुलना करना
दूर से देखने पर हर कोई परफेक्ट लगता है। इसी तरह कई बार आपके पार्टनर को भी आपसे बेहतर दूसरे लोग नजर आएंगे लेकिन देर-सवेर उन्हें समझ आ ही जाएगा कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। हालांकि, कभी-कभी किसी दूसरे से तुलना करने पर आपको गुस्सा या फिर दुख हो सकता है।
लड़ाई या बहस
आप कितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन आप दोनों के बीच लड़ाई होना सामान्य बात होगी। आप लड़कर या बहस करके भी किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। किसी रिश्ते के टिके रहने के लिए लड़ाई वास्तव में बहुत स्वस्थ है क्योंकि अगर आप दोनों एक-दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं, तो आप दोनों के बीच दूरियां आ जाएंगी।
Next Story