लाइफ स्टाइल

बंगाल टाइगर के बारे में जानें कुछ रोचक बातें

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 9:29 AM GMT
बंगाल टाइगर के बारे में जानें कुछ रोचक बातें
x
जानें कुछ रोचक बातें
रॉयल बंगाल टाइगर या बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। उन्हें यह समान उनकी ताकत को देखते हुए दिया गया है। उसकी एक दहाड़ से पूरे जंगल को थर्रा सकती है। इनकी प्रजाती इतनी ताकतवर होती है कि यह अकेले पूरे जंगल के जानवरों से मुकाबला कर सकते हैं। ऐसे मे अब आपको उनकी ताकत का अनुमान लग गया होगा। खैस आज के इस आर्टिकल में हम आपको बंगाल टाइगर से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
बंगाल टाइगर कहां पाए जाते है?
बंगाल टाइगर की प्रजाति भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और दक्षिण तिब्बत के तराई वाले जंगलों में पाई जाती है। वहीं अगर भारत की बात करें तो यह बंगाल का सुंदरबन जंगल ज्यादा पाए जाते है। हालांकि कटते जंगल और बढ़ते शिकार की वजह से यह खतरे में है।
टाइगर को बंगाल टाइगर क्यों कहा जाता है?
कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय सुन्दरवन में ब्रिटिश शाही के परिवार वालों ने एक बंगाल टाइगर का शिकार किया था। उसी समय से इन सभी बाघों को रॉयल बंगाल टाइगर कहा जाने लगा। उसके बाद से ही इन्हे सभी बंगाल टाइगर या रॉयल बंगाल टाइगर कहते हैं।
बंगाल टाइगर की दहाड़ क्यों है मशहूर?
बंगाल टाइगर की दहाड़ सुनकर आप भी हैरान हो सकते है। उनकी एक दहाड़ करीब 4 किलोमीटर तक गूंजती है। यही कारण है कि इन्हें जंगलों का राजा कहा जाता है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड एंड ग्लोबल टाइगर फोरम के मुताबिक, दुनिया के करीब 70 फीसदी बाघ भारत में ही रहते हैं।
भारत में कितने तरह के हैं बंगाल टाइगर?
अगर भारत में पाए जाने वाले बंगाल टाइगर की बात हो तो यहां पर पांच प्रकार के बाघ पाए जाते हैं।
व्हाइट टाइगर
गोल्डन बंगाल टाइगर
ब्लैक बंगाल टाइगर
स्नो टाइगर
दलदली बाघअगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story