लाइफ स्टाइल

हेयर कलर वैक्स के बारे में यह कुछ जरुरी बातें जरूर जान लें

Sanjna Verma
19 Feb 2024 10:13 AM GMT
हेयर कलर वैक्स के बारे में यह कुछ  जरुरी बातें जरूर जान लें
x

अगर आप अपने बालों को सुंदर दिखाने के लिए उनको कलर करती हैं तो आप को जान कर खुशी होगी की बालों को कलर करने का एक और नया तरीका है। इस तरीके का नाम हेयर कलर वैक्स है। यह तरीका अभी ट्रेंड में है और हो सकता है इसे करते समय आपके हाथ और कपड़े थोड़े गंदे भी हो जाएं। लेकिन यह तरीका आपके बालों के लिए काफी जेंटल और सुरक्षित है। इसे करने से डाई की तरह आपके बाल खराब भी नहीं होते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है की नहाते समय यह रंग उतर भी जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

यह हेयर कलर का एक टेंपरेरी प्रकार है। जो महिलाएं केवल शौक के तौर पर कुछ समय के लिए अपने बालों को दूसरे रंग में रंगना चाहती हैं और अपने बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहती उन्हें इस तरीके का प्रयोग जरूर करके देखना चाहिए। इस तरीके में आप अपने बालों के स्ट्रैंड को अलग अलग रंग में रंग सकती हैं और जब आप नहाती हैं तो यह रंग आसानी से उतर भी जाता है। यह वैक्स आपके बालों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। यह वैक्स कंपोनेंट या फिर बीसवैक्स, पानी, अल्कोहल और कलर पिगमेंट से बना होता है।

अप्लाई करने से पहले आप को हमेशा डिब्बे पर लिखे दिशा निर्देश के बारे में पढ़ लेना चाहिए। आपको शुरुआत धुले हुए और कंडीशन किए हुए बालों के साथ करनी चाहिए। इन्हें प्रयोग करने का तरीका बेहद आसान होता है। सबसे पहले आप को अपने बालों को अलग अलग सेक्शन में बांट लेना चाहिए। इसके बाद ग्लोव्स पहन कर आप इस वैक्स को बालों में अप्लाई कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप को किसी तरह की मिक्सिंग की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है। शुरुआत में आप को कम रंग का ही प्रयोग करना है। आप इसका प्रयोग गीले बालों पर कर सकती हैं और इसके बाद 15 से 20 मिनट तक इन्हें सेट होने के लिए ऐसे ही छोड़ दें।





Next Story