लाइफ स्टाइल

अपने दांतों के आकार से जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़े कुछ गहरे राज

Neha Dani
8 July 2022 4:54 AM GMT
अपने दांतों के आकार से जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़े कुछ गहरे राज
x
इनका मूड स्विंग भी काफी होता है। कब किस बात पर यह खुश हो जाएं और कब नाराज कुछ कहा नहीं जा सकता।

हाथों की लकीरें हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है, इसके अलावा हमारे माथे पर भी रेखाएं होती हैं जो हमारे व्यक्तित्व और हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। क्या आप जानते हैं कि आपके दांत भी आपके बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। जी हां आपके दांत भी आप से जुड़े कई राज़ खोल सकते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के दांतों के आकार और उनकी बनावट के आधार पर उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। यहां तक की आपके दांतों की संख्या से भी बहुत सारी बातें पता चल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपके दांत आपके बारे में क्या कहते हैं।


दांतों से जानें उम्र
जी हां आपके दांतों से भी आपकी उम्र का पता लगाया जा सकता है, फिर चाहे आपके चेहरे पर जितना भी ग्लो क्यों न हो। अगर आपके किनारे के दांत गोल शेप में हैं तो आपकी उम्र ज्यादा नहीं है, वहीं यदि आपके सामने के दांत स्क्वायर शेप में हैं तो ये आपकी बढ़ती उम्र की ओर इशारा करते हैं।


32 दांत वाले लोग
माना जाता है कि जिस व्यक्ति के 32 दांत होते हैं उसकी कही हुई अच्छी बुरी कोई भी बात अक्सर सच हो जाती है। ऐसे लोगों को सोच समझकर ही अपनी बात कहनी चाहिए। इसके अलावा 32 दांत वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू जो बन सकती हैं अगली राष्‍ट्रपति, जानें क्‍लर्क से लेकर प्रेसिडेंट कैंडिडेट तक का सफरकौन हैं द्रौपदी मुर्मू जो बन सकती हैं अगली राष्‍ट्रपति, जानें क्‍लर्क से लेकर प्रेसिडेंट कैंडिडेट तक का सफर

नुकीले दांत
अगर किसी व्यक्ति के किनारे के दांत नुकीले हैं तो वह बड़ा गुस्सेल स्वभाव का माना जाता है। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। हालांकि इनकी पर्सनालिटी काफी दमदार होती है।

इन चार राशियों में होता है एटीट्यूड प्रॉब्लम, लोगों को लगते हैं सबसे बड़े नखरेबाज़इन चार राशियों में होता है एटीट्यूड प्रॉब्लम, लोगों को लगते हैं सबसे बड़े नखरेबाज़

अनार के दाने के जैसे दांत
इस तरह के दांत वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये जीवन के सारे सुख भोगते हैं।

बाहर की तरफ निकले दांत
अगर किसी व्यक्ति के दांत थोड़े ऊंचे हैं खासतौर पर यदि वह एक महिला है तो इस तरह की औरतों को काफी बातूनी कहा जाता है। ये अपनी बात के आगे किसी की नहीं सुनती। इनका मूड स्विंग भी काफी होता है। कब किस बात पर यह खुश हो जाएं और कब नाराज कुछ कहा नहीं जा सकता।


Next Story