- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए मीरा का फिटनेस...

x
मीरा की फिटनेस का राज सिर्फ तीन चीजें जिनकों वह रोजाना सुबह फॉलो करती हैं। यहां जानिए मीरा का फिटनेस सीक्रेट
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को फैंस बेहद पसंद करते हैं। मीरा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हों लेकिन उनकी फिटनेट किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। मीरा दो बच्चों की मां होने के बावजूद अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। सोशल मीडिया पर मीरा को चाहने वालों की संख्या कोई कम नहीं है, कुछ तो उन्हें अपनी इंस्पिरेशन भी मानते हैं।
मीरा राजपूत की फिट बॉडी का सीक्रेट कुछ ज्यादा मुश्किल बिल्कुल नहीं हैं। बस एक्ट्रेस सुबह की शुरुआत सही करती हैं। जिससे उनका पूरा दिन एनर्जेटिक और हेल्दी होता है। मीरा की फिटनेस का राज सिर्फ तीन चीजें जिनकों वह रोजाना सुबह फॉलो करती हैं। यहां जानिए मीरा का फिटनेस सीक्रेट-
1) अनुलोम विलोम से करती हैं शुरुआत- मीरा का मानना है कि रोजाना सुबह इसे करने से आप पूरे दिन के लिए मेंटली फिट हो जाते हैं। इसे करने से आप शांत, फ्रेश और मस्तिष्क के लिए जागृत होते हैं। मीरा इसके 12 राउंड करती हैं।
2) पोश्चर करेक्शन- ये बेहद जरूरी है! डेस्क जॉब के कारण अधिकतर लोगों की पीठ में दर्द रहने लगा है। कुछ लोगों का चलने का तरीका भी बदल गया है। मीरा भी इसे सबसे जरूरी मानती हैं। उनका कहना है कि सोने के बाद कंधों, गर्दन और छाती को खोलने के लिए सरल स्ट्रेच और होल्ड करना जरूरी है। यह ब्लड फ्लो में भी मदद करता है और पफीनेस जल्दी से गायब हो जाती है।
3) किशमिश और केसर का पानी- मीरा की मानें तो वह पिछले कई सालों से इस पानी को पी रही हैं। इसके लिए रात में 5 किशमिश और केसर को 1/4 कप पानी में भिगो दें और सुबह सबसे पहले इसे पीएं और किशमिश को खाएं। अगर आप रोजाना इसे पीती हैं तो यह हार्मोनल संतुलन, पीरियड के दर्द से राहत, मुंहासे और पीएमएस में मदद करता है।
Next Story