- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जाने कौन से दिशा में...
लाइफ स्टाइल
जाने कौन से दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए, नहीं तो हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार
Rounak Dey
1 Jun 2022 4:35 AM GMT

x
भोजन करते समय कोशिश करें कि आपके मन में गलत विचार न आएं
भोजन का सहीं दिशा में खाना सीधा हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, अगर गलत दिशा पर बैठ कर खाते हैं तो हमारा तबीयत खराब होना निश्चित हो जाता है, ऐसे में हमें पता होना चाहिए हमें कौन से दिशा में बैठकर खाना खाना चाहिए। सही दिशा में बैठकर खाने से हमारे शरीर में ऊर्जा आती है और शरीर से सुस्ती पन दूर होती है। तो आइए जानते हैं कि हमें किस दिशा में बैठक भोजन करना चाहिए।
इस दिशा की ओर मुख करके भोजन न करें
भोजन करते समय हमेशा दिशा का ध्यान रखें। गलत दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से बहुत नुकसान हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर मुंह करके खाना सबसे अच्छा है। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। व्यक्ति की आयु लंबी होती है। उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति धनवान बनता है। वहीं पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से रोग दूर होते हैं। व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। लेकिन हमेशा याद रखें कि कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए। यह यम की दिशा है और ऐसा करने से व्यक्ति रोगों का शिकार हो जाता है, साथ ही उसकी आयु भी कम हो जाती है।
खाने को लेकर न करें ये गलतियां
भोजन करते समय सही दिशा का सामना करने के साथ-साथ कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखें। भोजन बनाते समय हमेशा पहली रोटी गाय के लिए निकाल लें। ऐसा खाना न खाएं जिसमें बाल गिरे हों या किसी का पैर मारा गया हो। ऐसा भोजन दूषित होता है और नकारात्मक ऊर्जा देता है। इससे व्यक्ति बीमारी और पैसों की तंगी का शिकार हो जाता है। हमेशा ताजा और पौष्टिक खाना ही खाएं। भोजन करते समय कोशिश करें कि आपके मन में गलत विचार न आएं
Next Story