लाइफ स्टाइल

जानिए प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें

Tara Tandi
13 Nov 2022 12:21 PM GMT
जानिए प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर होने वाली दुल्हन शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। इसके लिए वो कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर मौजूद चीजों की मदद से प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं।

इस फेस मास्क को हल्दी, चंदन और गुलाब जल की मदद से तैयार किया जाता है। जिसको लगाकर आपके फेस पर लगाकर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है, तो चलिए जानते हैं प्री ब्राइडल फेस मास्क (How To Make Pre Bridal Face Mask) बनाने की विधि-
प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-
1 से 2 चम्मच चंदन
3 चम्मच गुलाब जल
1/4 से भी कम हल्दी
प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Pre Bridal Face Mask)
प्री ब्राइडल ग्लोइंग फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल लें।
फिर आप इसमें 1 से 2 चम्मच चंदन और करीब 3 चम्मच गुलाब जल डालें।
इसके बाद आप इसमें 1/4 से भी कम हल्दी डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका प्री ब्राइडल फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Pre Bridal Face Mask)
इसको लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
फिर आप अपने फेस को अच्छे से पौंछकर सुखा लें।
इसके बाद आप ब्रश की सहायता से फेस मास्क को अपने पूरे फेस पर लगाएं।
फिर आप इसको लगभग 10 मिनट तक फेस पर लगाकर सुखाएं।
इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से फेस वॉश कर लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में लगभग 2 बार जरूर लगाएं।
इस फेस पैक से आपका फेस ग्लो करने लगेगा।

न्यूज़ क्रेडिट: news24

Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story