लाइफ स्टाइल

जाने दांतों की कैसे करे केयर

Shreya
23 July 2023 4:55 AM GMT
जाने दांतों की कैसे करे केयर
x

किसी व्यक्ति के स्वस्थ रहने का आधार उसके दांत होते हैं। आपके दांतों का स्वास्थ्य, आपके सामान्य स्वास्थ्य का ही एक जरूरी हिस्सा है। अगर आपके दांत अच्छे और मजबूत हैं तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। दूसरी ओर सुंदर और साफ दांत आपके व्यक्तित्व में निखार लाते हैं। आपकी मुस्कुराहट और हंसी माहौल को खुशगवार बना सकती है और सुंदर दांतों की मुस्कान दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करती ही है।

अगर आपके दांत खराब हैं और आप दांतों की सही ढंग से देखभाल नहीं करते हैं तो रोग के शिकार हो जाएंगे। दांत मजबूत हों तो खाना अच्छी तरह से चबाकर खा सकते हैं। अगर दांत कमजोर हैं तो भोजन ठीक से चबा नहीं पाते और पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है। इस तरह पूरा शरीर रोगों का केंद्र बन जाता है।

दांतों को अच्छी तरह साफ नहीं करने पर दांतों पर मैल जमा रहता है और मुंह से बदबू आती रहती है। इससे हम दूसरे लोगों के बीच बैठकर आपस में हंसने बोलने में भी झिझक महसूस कर सकते हैं। दूसरे लोग भी हमसे खुल कर नहीं मिलना चाहेंगे।

अत: यह आवश्यक है कि हम अपने दांतों की देखभाल सही ढंग से करें। अगर दांतों में विकार होते हैं, तब दंत चिकित्सक की भी सलाह लेनी चाहिए।

आइये हम दांतों की हिफाजत के लिए कुछ मुख्य बातों पर ध्यान रखें –

हर बार भोजन के बाद या फिर कम से कम हर सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करने पर आपके दांत प्लाक और टारटर से सुरक्षित रहेंगे और गंदगी जमा रहकर रात-भर आपके स्वास्थ्य को हानि नहीं पहुंचा सकेगी।

विटामिन और खनिज युक्त भोजन करते रहना चाहिए।

हमेशा सही आकार के सिरे और मुलायम ब्रिसल्स वाले बढिय़ा टूथब्रश और किसी बढिय़ा टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। बु्रश का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि इससे आप मसूड़़ों को लहूलुहान कर लें।

एक साथ अधिक गर्म और अधिक ठंडी वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे गर्म चाय पीना-ठंडे पेय पीना। इससे दांत खराब हो जाते हैं।

दांतों द्वारा किसी भी सख्त चीज को तोडऩे की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दांत कमजोर होते हैं।

पान, सिगरेट, अत्यधिक गर्म चाय, कॉफी आदि और तम्बाकू खाने से भी दांत खराब हो जाते हैं। इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

किसी भी खाद्य-पदार्थ का सेवन करते समय इसे खूब चबाकर खायें। इससे दांतों एवं मसूड़़ों का व्यायाम हो जाता है।

समय-समय पर दंत चिकित्सक से दांतों की नियमित जांच कराते रहना चाहिए।

फास्ट फूड, आइसक्रीम, मिठाई, चॉकलेट, जैम इत्यादि का सेवन कम से कम करें। यदि कभी खाएं तो तुरंत कुल्ला करके दांतों को साफ करें।

यदि आप दातुन या ब्रश का प्रयोग करते हैं तो प्रतिदिन कम-से-कम एक बार सरसों के तेल में थोड़ा-सा नमक मिलाकर दांतों पर मलना चाहिए।

इससे न केवल दांत सुंदर एवं चमकदार बनते हैं, बल्कि इनकी सफाई भी हो जाती है। पान और तम्बाकू का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को अवश्य ही इस उपाय को व्यवहार में लाना चाहिए, क्योंकि उनके दांत बहुत शीघ्र खराब और गन्दे होते हैं।

इन साधारण नियमों का पालन करके निश्चय ही आप आपने दांतों को स्वस्थ, सुंदर और मजबूत बनाये रख सकते हैं। आपके व्यक्तित्व निखरेगा और शरीर स्वस्थ होगा तो जीवन में आप अवश्य सफल होंगे।


Next Story