लाइफ स्टाइल

इन 4 उपायों से कम करें कूल्हों पर जमी चर्बी

Tara Tandi
4 Sep 2022 5:44 AM GMT
इन 4 उपायों से कम करें कूल्हों पर जमी चर्बी
x

न्यूज़ क्रेडिट: health shots

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर किसी को सुंदर और सुडौल शरीर की चाहत होती है, लेकिन शारीरिक गतिविधियों के अभाव और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से ऐसा नहीं हो पाता। ये स्थितियां शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पेट, कमर और जांघ के साथ हिप्स के आसपास फैट जमा होने का कारण बन सकती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे सरल घरेलू उपाय जो आपके नितंबों पर जमी चर्बी (Hip fat) को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कूल्हों की चर्बी कम करने के 4 घरेलू उपाय (how to reduce butt fat) और उनके लाभ।


इन 4 उपायों से कम करें कूल्हों पर जमी चर्बी (Home remedies to reduce butt fat)
1. ग्रीन टी
ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय में शामिल है। यह फैट ऑक्सीडेशन में सहायता कर सकता है, जिससे टोटल बॉडी वेट को कम करने में मदद मिल सकती है।
कैसे करें प्रयोग
हिप्स को कम करने के घरेलू उपाय के लिए एक कप पीने योग्य गर्म पानी में एक ग्रीन टी बैग डालें और धीरे-धीरे इसक सेवन करें।

2. कॉफी
PubMed.gov की साइट पर प्रकाशित एक रिसर्च में पाया गया है कि कैफीन थर्मोजेनेसिस और फैट ऑक्सीडेशन (फैट बर्न करने की प्रक्रिया) की सहायता से शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। कैफीन का सेवन बॉडी वेट, टोटल फैट और खासकर कमर के आसपास का फैट कम करने में सहायक हो सकता है।
कैसे करें प्रयोग
हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में खाना खाने से आधे घंटे पहले ब्लैक कॉफी का सेवन किया जा सकता है।
3. नींबू पानी
नींबू पानी हिप्स कम करने के घरेलू उपाय के रूप में कार्य कर सकता है। नींबू शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और अनावश्यक फैट को निकालने में सहायक हो सकता है। साथ ही कैलोरी को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिल सकती है।
कैसे करें प्रयोग
एक गिलास पीने लायक गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिला कर रोज सुबह पिएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं।

4. सेब का सिरका
aztecnm.gov पर प्रकाशित एक आर्टिकल में कहा गया है कि वजन कम करने में सेब का सिरका मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि सेब का सिरका डायबिटीज व हाई कोलेस्ट्रोल जैसी शारीरिक परेशानियों के साथ वजन को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

कैसे करें प्रयोग
एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी दाने को रात भर के लिए भिगो कर रख दें। सुबह पानी को छान लें और उसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिला कर इसका सेवन करें।


सोर्स: health shots

Next Story