लाइफ स्टाइल

जानिए मिनटों में कैसे तैयार करे Potato Wedges

Ritisha Jaiswal
21 Oct 2020 4:27 PM GMT
जानिए  मिनटों में कैसे तैयार करे Potato Wedges
x
नवरात्रि के पावन त्योहार में देवी मां की पूजा करने के साथ व्रत भी रखे जाते हैं। ऐसे में लहसुन, प्याज, नमक, मसालेदार आदि चीजों का सेवन न कर हल्का भोजन किया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नवरात्रि के पावन त्योहार में देवी मां की पूजा करने के साथ व्रत भी रखे जाते हैं। ऐसे में लहसुन, प्याज, नमक, मसालेदार आदि चीजों का सेवन न कर हल्का भोजन किया जाता है। लोग कट्टू व सिंघाड़े के आटे के साथ खासतौर पर आलू का सेवन करते है। ऐसे में अगर आपने भी व्रत रखा है तो चलिए आज हम आपको आलू से वेजेज बनाना सिखाता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरने के साथ दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।

सामग्री:

आलू- 3 (हल्के उबले हुए)

सेंधा नमक- स्वादानुसार

लाल मिर्च- पाउडर

जीरा पाउडर -1 छोटा चम्मच

आमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच

तेल- तलने के लिए

विधि:

1. सबसे पहले आलू को लंबाई में काटें।

2. अब पैन में तेल गर्म कर उसमें आलू तलें।

3.आलू को प्लेट में निकाल कर उसपर सभी मसाले छिड़कें।

4. आप चाहें तो इस पर चाट मसाला डाल सकती है।

5. लीजिए आपके पोटैटो वेजेज बनकर तैयार है।

6. इसे गर्मा- गर्म सर्व कर खुद भी खाने का मजा लें।

Next Story