- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए कैसे बनाएं...

x
खास मौके पर केक मंगवाया या घर पर बनाया जाता है। आज 15 अगस्त, यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खास मौके पर केक मंगवाया या घर पर बनाया जाता है। आज 15 अगस्त, यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन है। आजादी का ये पर्व बच्चों के लिए भी खास होता है। उनका उत्साह देखने लायक होता है। इस मौके पर तिरंगा केक की ट्रीट देकर आप उन्हें खुश कर सकती हैं। साथ ही खास दिन को यादगार बनाने के लिए घर पर तिरंगा केक तैयार किया जा सकता है। इसे बनाना आसान है और अच्छी बात यह है कि ये केक एगलेस है, यानी इसे अंडे के बिना बनाया जा सकता है।
केक बनाने के लिए सामग्री
- मैदा- 1 1/4 कप
- बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
- ऑरेंज रंग (केक वाला)- 6 से 8 बूंदे
- हरा रंग ((केक वाला))- 6 से 8 बूंदे
- वेनिला एसेंस- 6-7 बूंदे
- मक्खन- 1/4 कप
- दही- 1/2 कप
- दूध- 1/4 कप
- शक्कर- 3/4 कप
कैसे बनाएं केक
- केक को बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छान लें।
- दूसरे बाउल में शक्कर और दूध मिलाएं। फिर दही और मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब लिक्विड चीजों के साथ सूखी चीजें मिलाएं। फिर इसमें वनिला एसेंस डालें।
- अब इस बेटर को तीन हिस्सों में बांट लें।
- एक हिस्से में ऑरेंज फूड कलर मिलाएं, दूसरे भाग में हरा फूड कलर मिलाएं और तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
- एक बेकिंग टिन को ग्रीस कर लें और फिर बैटर को टिन में डालें। (पहले हरा, फिर सफेद और उसके बाद ऑरेंज)
- अब इस केक टिन को पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 20 से 30 मिनट के लिए या पूरी तरह से बेक कर लें।
- टाइम पूरा हो जाने के बाद टूथपिक से चैक करें।
- टूथपिक अगर साफ बाहर आती है तो केक पूरी तरह से बेक हो गया है।

Tara Tandi
Next Story