लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे बनाएं सत्तू का पराठा?

Tara Tandi
26 July 2022 7:08 AM GMT
जानिए कैसे बनाएं सत्तू का पराठा?
x
पराठे किसको पसंद नहीं होते, लेकिन अक्सर लोग वज़न बढ़ जाने के डर से इनसे किनारा कर लेते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पराठे किसको पसंद नहीं होते, लेकिन अक्सर लोग वज़न बढ़ जाने के डर से इनसे किनारा कर लेते हैं। अगर आप भी पराठों के शौकीन हैं, और डर से नहीं खाते, तो आपको यह लेख ज़रूर पढ़ना चाहिए। इसमें कोई शक़ नहीं कि पराठे एक बेहतरीन भारतीय नाश्ता है, लेकिन जो लोग फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं, उनकी डाइट से यह नाश्ता बाहर ही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पराठे वज़न बढ़ाने की वजह से बदनाम हैं।

पराठे को हेल्दी कैसे बनाएं?
आप पराठे के अंदर क्या मिलाते हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि यह हेल्दी होगा या नहीं। आमतौर पर लोग पराठे में आलू भरते हैं, जिससे इसकी कैलोरी का पारा 177 के पार चला जाता है। हालांकि, अगर आप पोषण से भरपूर सत्तू भर लेते हैं, तो इसकी कैलोरीज़ 124 के आसपास ही रहेंगी।
हालांकि, पराठे की सर्विंग पर कंट्रोल रख कर और सत्तू का इस्तेमाल वज़न घटाने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तू न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का कमाल करता है, बल्कि वज़न को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
सत्तू वज़न कम करने में कैसे मदद करता है?
अपने पराठे में सत्तू को मिला लेने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाएंगे, क्योंकि सत्तू प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, सोडियम और आयरन से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज़म को बूस्ट करते हैं और इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को संतुष्ट करता है। इससे आपको एनर्जी मिलती है और शुगर का स्तर भी कंट्रोल में रहता है।
कैसे बनाएं सत्तू का पराठा?
- पराठे को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए पहले आटे को गूंथ लें, इसमें हल्का सा नमक भी मिला सकती हैं।
- अब एक कटोरा लें और उसमें कटी हुई प्याज़, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच अजवायन और एक कप सत्तू को मिला लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच गुनगुना घी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर इसे बेल लें और इसमें सत्तू को भर लें।
- पराठे के ऊपर ब्रश की मदद से हल्का घी या तेल लगाएं।
- इसे सेकें और आपका हेल्दी पराठा तैयार है!
Next Story