लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे बनाएं सांभर का मसाला

Tara Tandi
15 Aug 2022 10:26 AM GMT
जानिए कैसे बनाएं सांभर का मसाला
x
सांभर दक्षिण भारत की एक ऐसी डिश है, जिसको लोग इडली या फिर डोसे के साथ खाना पसंद किया करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सांभर दक्षिण भारत की एक ऐसी डिश है, जिसको लोग इडली या फिर डोसे के साथ खाना पसंद किया करते हैं। हालांकि भारत में अलग – अलग प्रकार से लोग सांभर को खाना पसंद करते हैं जैसे की बहुत से लोग सांभर को चावल के साथ भी खाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग सांभर को रोटी के साथ भी खाना पसंद करते हैं। सांभर हमेशा से ही दक्षिण भारत की थाली का एक खास हिस्सा रहा है। आपको बता दें कि सांभर को कर्नाटक में सांबारू, तमिलनाडु में कुंजंबू और सांभर के रूप में जाना जाता है।

सांभर भले ही दुनिया भर के अलग अलग कोनों में अलग अलग नामों से जाना जात हो, लेकिन इसका स्वाद हर जगह एक जैसा ही होता है क्योंकि इसे बनाने का तरीका हर जगह एक सा होता है। ऐसा बहुत बार होता है कि जब हम घर पर सांभर बनाते हैं तो इसका स्वाद मार्केट के सांभर जैसा नहीं आ पाता है। आज हम आपको सांभर के ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप बहुत स्वादिष्ट सांभर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में:

सामग्री:
1/2 कप- अरहर की दाल
1/2 कप- चने की दाल
1 कप- उड़द की दाल
3 बड़े चम्मच- साबुत धनिया
12-15- लाल सूखी मिर्च
1/2 कप- करी पत्ता
1 टेबल स्पून- तेल
100 ग्राम- इमली
1/2 चम्मच- सरसों के बीज
1 चम्मच- हल्दी
1 चम्मच- आमचूर पाउडर
1/2 चम्मच- जीरा
1/2 चम्मच- मेथी दाना
विधि:
सांभर के इस मसाले को बनाने के लिए आप को सब से पहले गैस पर एक पैन रखना होगा। यह करने के बाद आप को पैन में सभी दालों को डाल लें। इस के बाद इस पैन में तेल डाल कर और इस के बाद इस में धनिया, जीरा, लाल सूखी मिर्च आदि डाल लें और फिर इसे 3 मिनट तक भून लें।
Next Story