लाइफ स्टाइल

जानिए मैंगो साबूदाना खीर बनाने की विधि

Tara Tandi
23 July 2022 5:27 AM GMT
जानिए मैंगो साबूदाना खीर बनाने की विधि
x
सावन के महीने में भोलेबाबा के लिए खीर का प्रसाद जरूर बनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन के महीने में भोलेबाबा के लिए खीर का प्रसाद जरूर बनाया जाता है। अगर आप भी भगवान शंकर के भक्त हैं तो उन्हें प्रसन्न् करने के लिए इस साल घर पर चावलों की नहीं बल्कि आम और साबूदाना से बनी खीर का भोग लगाएं। आइए जानते हैं इस टेस्टी खीर को बनाने के लिए आपको फॉलो करने होंगे क्या टिप्स।

मैंगो साबूदाना खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-1 लीटर फुल क्रीम दूध
-½ कप शुगर
-125 ग्राम साबूदाना (१ घंटे भीगे हुए)
-1 कप मेंगो पल्प
-½ कप फ्रेश नारियल का बुरादा
-½ टीस्पून हरी इलायची पाउडर
-1 आम के क्यूब्स
-4-5 पिस्ता बारीक कटे हुए
-4-5 बादाम बारीक कटे हुए
मैंगो साबूदाना खीर बनाने की विधि-
मैंगो साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भीगे हुए साबूदाना डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं। 10 मिनट बाद आप देखेंगे साबूदाना ट्रांसपेरेंट हो गया है। इस स्टेज पर खीर में शुगर और नारियल का बुरादा डालकर 5 मिनट तक और पकाएं। अब खीर में इलायची पाउडर और मैंगो पल्प डालकर मिक्स करें। इसके बाद खीर को 6-8 मिनट तक मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब खीर गाढ़ी होने लगे तब गैस बंद करके उसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब खीर ठंडी हो जाए तो इसमें आम के क्यूब्स और थोड़े पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स करके खीर को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें। आपकी टेस्टी मैंगो साबूदाना खीर बनकर तैयार है। इसे सर्विंग बॉउल में निकालकर कटे हुए पिस्ता- बादाम और मैंगो क्यूब्स से गार्निश करके परोसें।



Next Story