लाइफ स्टाइल

जानिए स्वादिष्ट बेसन लाल मिर्च बनाने की विधि

Tara Tandi
16 Aug 2022 12:16 PM GMT
जानिए स्वादिष्ट बेसन लाल मिर्च बनाने की विधि
x
मानसून का सीजन आ चुका है, चारों तरफ भारी बारिश हो रही है। इस बारिश में चाय के साथ पकौड़े खाने का एक अलग ही मजा होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून का सीजन आ चुका है, चारों तरफ भारी बारिश हो रही है। इस बारिश में चाय के साथ पकौड़े खाने का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस मौसम में पढ़ाते का लुफ्त उठाना चाहते हैं। पराठे के साथ लोग अलग-अलग तरह की चटनी खाते हैं।

लेकिन जिन्हें भी कुछ तीखा और मसालेदार चटनी खाना होता है, वह बेसली लाल मिर्च की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। राजस्थान के लोग पराठे के साथ इस लाल मिर्च की चटनी को खाना पसंद करते हैं। आप भी बहुत ही आसानी से से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि बेचनी लाल मिर्च को कैसे बनाया जाता है।

बनाने की सामग्री
आपको बता दें कि यहां दी गई सामग्री 4 लोगों के लिए पर्याप्त है। अगर आप इतने से ज्यादा या कम लोगों के लिए से बनाना चाहते हैं तो अपने हिसाब से जोर या घटा ले।
मोटी लाल मिर्च- 15
अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बेसन- 1 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
घी- 2 चम्मच

Recipe- बेसनी लाल मिर्च
– बेसनी लाल मिर्च बनाने के लिए आपको सबसे पहले मार्केट से मोटी बड़ी लाल मिर्च को लाना होगा।
– इसके बाद इसे अच्छे से धोकर लंबाई में काटना होगा।
– इसके बाद बेसन को घी में डाल कर भून लें।
– जब बेसन हल्का सा भून जाए तो इसमें सभी मसाला डाल दें।
– आप अगर चाहे तो इस में लहसुन और अदरक का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
– जब मसाला पूरी तरीके से तैयार होता है तो इसे आंच से उतारकर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
– जब यह मसाला ठंडा हो जाए तो इसे मिर्ची में भरकर गर्म तेल में फ्राई कर ले।
यह चटनी पराठे के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे लोग काफी चाव से खाते हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में इसे घर घर में बनाया जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान है।


Next Story