- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए कैसे बनाएं स्किन...

x
मॉनसून का महीना कई लोगों का पसंदीदा हो सकता है लेकिन उन लोगों को ये नापसंद है जिनकी स्किन पर इस मौसम में तरह-तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मॉनसून का महीना कई लोगों का पसंदीदा हो सकता है लेकिन उन लोगों को ये नापसंद है जिनकी स्किन पर इस मौसम में तरह-तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बारिश के इस मौसम में ह्यूमिडिटी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में चिपचिपी वाली गर्मी में स्किन पर ऑयन ज्यादा आता है और फिर स्किन पर पिंपल्स, एक्ने, या फिर जलन होने लगती है। इस मौसम में चेहरे की ये परेशानियां काफी कॉमन हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप कूलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जिससे चेहरे को ठंडक मिले। वहीं इसकी मदद से चेहरे की स्टिकिनेस को भी रोका जा सकता है।
एक्ट्रेस अलाया एफ ने एक वीडियो शेयर कर इस मौसम के लिए एक फेस पैक शेयर किया है, जिसे लगाकर इंस्टेंट ठंडक मिलती है। आप हफ्ते में एक या दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यहां सीखें इसे बनाने की तरीका-
कैसे बनाएं कूलिंग फेस पैक
सामग्री
-कद्दूकस किया खीरा
-पुदीना का पेस्ट
-शहद
-दही
कैसे बनाएं
इस पैक को बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और साफ चेहरे पर इसे अप्लाई करें। इसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को साफ करें। वीडियो शेयर कर अलाया ने ट्रिक भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस पैक में बेसन मिक्स करने को कहा है। ऐसा करने से फेस पैक थोड़ा गाढ़ा बनेगा। पैक में मौजूद खीरा और पुदीना दोनों ही कूलिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होते हैं। वहीं दही में क्लिंजिंग प्रॉपर्टीज और शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं

Tara Tandi
Next Story