लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे बनाएं एवोकाडो फेस मास्क

Tara Tandi
4 July 2022 12:23 PM GMT
जानिए कैसे बनाएं एवोकाडो फेस मास्क
x
सुंदर और कोमल त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। इसलिए आप ऐसी स्किन पाने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक इस्तेमाल करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुंदर और कोमल त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। इसलिए आप ऐसी स्किन पाने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये कई प्रकार के केमिकल से भरपूर होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एवोकाडो फेस मास्क बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। एवोकाडो में विटामिन ए और विटामिन ई जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जोकि आपकी स्किन नेचुरल चमक प्रदान करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इस फेस मास्क के इस्तेमाल से आपको कोमल और साफ-सुथरी त्वचा प्राप्त होती है। इसके अलावा एवोकाडो आपकी स्किन में कोलेजन को बूस्‍ट करता है जिससे आपको यंग और यूथफुल त्वचा प्राप्त करने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं एवोकाडो फेस मास्क बनाने की विधि-

एवोकाडो फेस मास्क बनाने की सामग्री-
-एवोकाडो एक बड़ा चम्मच
-शहद एक बड़ा चम्मच
-दही एक बड़ा चम्मच
एवोकाडो फेस मास्क बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एवोकाडो को दो टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आप इसके गूदे को एक बाउल में निकाल लें।
फिर आप इसमें दही और शहद डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
फिर आप इस फेस पैक को लगाने से पहले अपने पेस को साफ कर लें।
इसके बाद आप इस मास्क को अपने पूरे फेस और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
फिर आप इसको करीब आधे घंटे (30 मिनट) तक लगाकर सुखाएं।
इसके बाद आप ठंडे पानी की मदद से फेस को धोकर साफ कर लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम एक बार ज़रूर अप्लाई करें।
Next Story