लाइफ स्टाइल

जानिए बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनाने की विधि

Ritisha Jaiswal
28 Sep 2022 5:04 PM GMT
जानिए बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनाने की विधि
x
आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ और बढ़ते प्रदूषण के चलते फेल पर गंदगी जमा हो जाती है। जिससे आपके फेस पर व्हाइटहेड्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं।

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ और बढ़ते प्रदूषण के चलते फेल पर गंदगी जमा हो जाती है। जिससे आपके फेस पर व्हाइटहेड्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं।

बादाम फैटी एसिड से भरपूर होता है जोकि आपको मुंहासों, ब्‍लैकहेड्स और व्‍हाइटहेड्स और ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसलिए बादाम व्हाइटहेड्स मास्क की मदद से आपके चेहरे की डीप सफाई हो जाती है। जिससे आपको साफ, गोली और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं बादाम व्हाइटहेड्स मास्क (How To Make Almond Whiteheads Mask) बनाने की विधि-
बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनाने की सामग्री-
बादाम 1 मुठ्ठी
शहद 2 चम्मच
नींबू का रस
बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनाने की विधि- (How To Make Almond Whiteheads Mask)
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मुठ्ठी भर बादाम लें।
फिर आप इन बादमों को मिक्सी में पीसकर फाइन पाउडर बना लें।
इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच शहद और नींबू का रस डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका बादाम व्हाइटहेड्स मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
बादाम व्हाइटहेड्स मास्क लगाने का तरीका- (How To Apply Almond Whiteheads Mask)
इस मास्क को आप फेस पर व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं।
फिर आप हल्के हाथों से फेस की मसाज करें।
इसके बाद आप इसको लगभग 15-20 मिनट तक फेस पर लगाकर रखें।
फिर आप साफ पानी की मदद से फेस को साफ कर लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क को सप्ताह में कम से कम 3 दिन तक जरूर इस्तेमाल करें।


Next Story