लाइफ स्टाइल

जानिए लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ऐसे करें उन्हें प्रपोज

Tara Tandi
8 Feb 2022 5:30 AM GMT
जानिए लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ऐसे करें उन्हें प्रपोज
x
प्यार के दीवाने आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे मना रहे हैं। यह खास दिन हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है।

Best romantic ways to propose to a girlfriend: प्यार के दीवाने आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे मना रहे हैं। यह खास दिन हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने क्रश को प्रपोज करके अपने दिल का हाल बयां करते हैं। लेकिन आप अगर अभी तक ऐसा नहीं कर पाएं हैं तो आज का दिन और ये प्रपोज डे टिप्स खास आपके लिए ही है। जी हां, ये टिप्स आपके दिल की बात को आपकी जुबान पर लाने और आपको रिजेक्शन के डर से बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर लड़कियों को पसंद होते हैं किस तरह प्रपोज करने वाले लड़के।

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ऐसे करें उन्हें प्रपोज-
रोमांटिक पार्टनर-
लड़कियों को अक्सर स्वभाव से गंभीर रहने वाले थोड़ा कम ही पसंद आते हैं। ऐसे पार्टनर जो नेचर से थोड़े रोमांटिक हो और प्रपोज डे के दिन भी उन्हें सिंपल आई लव यू कहने की जगह रोमांटिक अंदाज में हाथ में लाल गुलाब का बुके लेकर किसी शायरी, गजल या मैसेज की मदद से प्रपोज करें।
कैंडल नाइट डिनर-
लड़की को कैंडल नाइट डिनर पर ले जाकर भी प्रपोज कर सकते हैं। डिनर पर जाने से पहले ही रेस्ट्रो में कुछ रोमांटिक म्यूजिक का इंतजाम कर लें। खाना सर्व करते हुए लड़की की प्लेट में गिफ्ट रखकर या फिर आप गाने पर डांस करते हुए उससे प्यार का इजहार कर सकते हैं।
डेस्टिनेशन प्रपोज-
लड़की को प्रपोज करने के लिए आप उसे उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाकर वहां उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं, फिर चाहे वो जगह उसका फेवरेट रेस्त्रां हो या कोई सनसेट पॉइंट।
पहली मुलाकात-
अपने क्रश को प्रपोज करने के लिए आप उस जगह का चुनाव भी कर सकते हैं, जहां आप दोनों पहली बार मिले थे। उस जगह जाकर आप पहले से ही तैयारियां कर लें, जैसे – किसी बोर्ड का इंतजाम कर आप दोनों की तस्वीरें लगा सकते हैं या फिर प्रपोजल केक और म्यूजिक तैयार रखें। इसके बाद किसी बहाने से उन्हें वहां बुलाकर अपने दिल का हाल बताते हुए उन्हें प्रपोज करें।
लव लेटर लिखें-
लव लेटर, प्यार का इजहार करने का ये सबसे पुराना और प्यारा तरीका है। तो देर किस बात कि इस प्रपोज डे अपने मन की भावनाओं को शब्दों में पिरोकर उन्हें एक कागज पर लिखकर दें, उनका इम्प्रेस होना तय है।


Next Story