लाइफ स्टाइल

जानिए पीरियड्स में खून के थक्कों से कैसे छुटकारा पाएं

Tara Tandi
27 Sep 2022 5:54 AM GMT
जानिए पीरियड्स में खून के थक्कों से कैसे छुटकारा पाएं
x

हर महिला के लिए पीरियड्स अलग होते हैं। हालांकि पीरिड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स का आना कॉमन है। ज्यादातर महिलाओं को उनके पीरियड्स के दौरान खून के थक्के जमने लगते हैं, जो एक सामान्य घटना है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान होने वाले ब्लड क्लॉट्स खतरनाक नहीं होते हैं, अगर आपको ज्यादा ब्लड फ्लो होता है, जो सात दिनों से ज्यादा समय तक रहता है, तो आपको तुरंत एक डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ब्लड क्लॉट्स के साथ-साथ भारी ब्लड फ्लो होना किसी समस्या का साइन हो सकता है। यह भी पढ़ें: बिना दवाई के पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

पीरियड में ब्लड क्लॉट्स से कैसे पाएं छुटकारा
हेल्थ काउंसलर और सर्जन डॉ. केली चार्ली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में घरेलू तरीकों से पीरियड में ब्लड क्लॉट्स से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके बताए हैं।
1) लाल रास्पबेरी पत्ती की चाय
इसे बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच लाल रास्पबेरी चाय मिलाएं। फिर इसे एक सॉस पैन में उबाल लें और 5 मिनट तक उबालने दें। इसे छान लें और चाय को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और पीएं। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको इसे दिन में 2 से 3 बार जरूर पीना चाहिए।
2) मसाज
मालिश की अलग तकनीकें प्रजनन प्रणाली के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और यूटरस के चारों ओर ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद मिलती है। ये पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को दूर कर सकते हैं क्योंकि ये ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं।
3) आइस पैक
अपने पेट के निचले हिस्से पर एक आइस पैक लगाएं। इसे 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें और हटा दें। इसे तीन बार दोहराएं, हर पांच मिनट के बाद। पीरियड्स के दौरान या पहले आपको ऐसा करना चाहिए।
4) विटामिन
बॉडी की ग्रोथ के लिए आपको पोषक तत्वों की जरुरत होती है। विटामिन ए, बी, डी, और सी भारी पीरियड ब्लड या थक्के से राहत दिलाने में मदद करते हैं

न्यूज़ सोर्स: livehindustan

Next Story