लाइफ स्टाइल

10 लाख के अंदर शादी करने का तरीका जानिए

Mohammed Raziq
26 Sept 2023 5:18 PM IST
10 लाख के अंदर शादी करने का तरीका जानिए
x
शादी करने का तरीका
शादी वाले घर में कई तरह के खर्च होते हैं। ऐसे में कई बार हमारा बजट काफी टाइट होता है। हम शादी में ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं ऐसी स्थिति में हमें पहले ही शादी का बजट तय करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 10 लाख रुपये में अपनी शादी प्लान कर सकती हैं।
ब्राइडल जूलरी रेट पर खरीदें
ब्राइडल जूलरी में काफी ज्यादा खर्च आ जाता है। ऐसे में आपको इसे आर्टिफिशियल ही खरीदना चाहिए। आप चाहे तो इसे रेंट पर लें सकती हैं। इससे आप अपने शादी में लाखों रुपये बचा सकती हैं। ब्राइडल जूलरी शादी के बाद कभी काम नहीं आती हैं।
मैरिज हॉल बुक करते समय रखें ध्यान
मैरिज हॉल बुक करना ही खर्च नहीं होता है। इसके बाद भी काफी चीजों का खर्च अलग से आता है। ऐसे में आपको मैरिज हॉल बुक करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मैरिज हॉल ज्यादा महंगा ना हो। कोशिश करें की डेकोरेशन के साथ एक शाम के लिए 1 लाख में आप मैरिज हॉल की बुकिंग कर लें।
वेजिटेरियन खाना रखें
वेजिटेरियन खाना नॉनवेज फूड से ज्यादा सस्ता होता है। ऐसे में आपको नानेवज फूड ही सर्व करना चाहिए। कोशिश करें की आप अपने मेहमानों के लिए वेजिटेरियन खाना का ही व्यवस्था करें। इससे आप अपने लाखों रुपये बचा सकती हैं।
ब्यूटी अरेंजमेंट खुद करें
आपको अपनी शादी के लिए किसी ब्यूटीशियन को बुक करने की जरूरत नहीं हैं। आप चाहे तो खुद का मेकअप खुद से करके करीब लाखों रुपये बचा सकती हैं। ऐसे में अगर आपको 10 लाखे के अंदर में शादी करना है तो इन छोटी चीजों पर विशेष ध्यान देना जरूरी हैं।
Next Story